Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

तिहाड़ जेल से आठ साल पांच महीने बाद रिहा हुए चौटाला

Updated on Friday, July 02, 2021 18:04 PM IST



चंडीगढ़, 02 जुलाई। जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आठ साल पांच महीने की सजा के बाद शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही चौटाला ने कहा कि वह जल्द ही कार्यकर्ताओं के बीच होंगे।
चौटाला के जेल जाने के बाद हरियाणा की राजनीति में इंडियन नेशनल लोकदल लगभग बिखर चुकी है। हालांकि जेल से पैरोल पर आकर चौटाला अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के संपर्क में अवश्य रहे हैं लेकिन सुप्रीमों के जेल में होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हुआ है।
इनेलो सरकार के दौरान वर्ष 1999-2000 में हुई जेबीटी भर्ती मामले में धांधली के चलते चौटाला को दोषी ठहराया गया था। उस समय एजुकेशन मिनिस्टरी चौटाला के पास ही थी। जेबीटी भर्ती जिला शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटियां गठित करके हुई थी। जेबीटी भर्ती घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, उनके पुत्र अजय चौटाला तथा चौटाला के राजनीतिक सलाहकार शेर सिंह बड़शामी को 16 जनवरी 2013 को दस साल की सजा सुनाई गई थी। चौटाला आठ साल पांच महीने की सजा पूरी कर चुके हैं।  
दिल्ली सरकार ने स्पेशल रिमिशन (विशेष क्षमा) नियम के तहत चोटाला की बाकि सजा को माफ कर दिया। चौटाला कोरोना के चलते पिछले कुछ समय से पैरोल पर चल रहे थे। जिसके चलते शुक्रवार को वह दोबारा तिहाड़ जेल पहुंचे। जहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि वह जल्द ही कार्यकर्ताओं के बीच होंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों के हितों की आवाज उठाएंगे।
चुनाव आयोग ने दी मंजूरी तो ऐलनाबाद से लड़ सकते हैं चुनाव
ओम प्रकाश चौटाला जेल से रिहा हो चुके हैं, लेकिन अभी उनके चुनाव लडऩे पर रोक है। माना जा रहा है कि चौटाला आने वाले दिनों चुनाव आयोग के समक्ष याचिका दायर करके चुनाव लडऩे की छूट मांग सकते हैं। चुनाव आयोग ने अगर मंजूरी दी तो चौटाला ऐलनाबाद का चुनाव लड़ सकते हैं। करीब 51 वर्ष पूर्व मई 1970 में ओम प्रकाश चौटाला ने अपने राजनीतिक जीवन का पहला उपचुनाव ऐलनाबाद से ही जीता था। जब उस सीट से 1968 विधानसभा आम चुनावो में  निर्वाचित राव बीरेंदर सिंह की विशाल हरियाणा पार्टी (वीएचपी )के विधायक लाल चंद का चुनाव रद्द कर दिया गया था और उपचुनाव करवाना पड़ा था। उस समय बंसी लाल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे जबकि भजन लाल उनके मंत्रिमंडल में थे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X