चंडीगढ़, 07 जुलाई। हरियाणा पुलिस ने पानीपत जिले में नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम को लूटने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो लाठियां भी बरामद की हैं।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली के अंकित, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी विकास हाल में सोनीपत और सोनीपत के नंागल कलां के संदीप के रूप में हुई है।
प्राथमिक जांच से खुलासा हुआ कि आरोपी पिछले साल दिल्ली में एक ब्लाइंड मर्डर की घटना और सोनीपत, रोहतक और रेवाड़ी में रिफाइनरी पाइप लाइनों से तेल चोरी के पांच मामलों में भी शामिल थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।
यात्रियों को लूटने की साजिश रच रहे आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गाड़ी पर लगी नीली बत्ती को उतार लिया और गाड़ी को चैटाला रोड़ से सैक्टर-29 मे जाने वाली सडक़ से पहले ही खड़ी कर टीम मे सिविल कपड़ो मे तैनात सिपाही को आगे भेजा।
थोड़ी दूर चलते ही सिपाही राहगीर समझते हुए आरोपियों ने लूटने के लिए रोका। जिनमें से एक युवक के हाथ मे देशी पिस्तौल व दो युवकों के हाथो मे डंडे थे। पुलिस टीम ने प्लान के मुताबिक सूझ-बूझ से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही तीनों युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है