Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में एक पोर्टल पर मिलेंगे सभी विभाग

Updated on Wednesday, June 23, 2021 15:35 PM IST


चंडीगढ़, 22 जून। हरियाणा के नागरिकों को अब किसी भी विभाग की जानकारी लेने अथवा आवेदन करने के लिए उसकी वेबसाइट तलाशने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हरियाणा सरकार ने सभी विभागों एक साइट के साथ जोड़ते हुए ‘जनसहयोग’ के नाम से पोर्टल शुरू कर दिया है।
मंगलवार को हरियाणा निवास पहली बार आयोजित भाजपा व जजपा विधायक दल की संयुक्त बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दो पोर्टल विधायकों के समक्ष लांच की। इस बैठक में भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ तथा जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष निशान सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में निर्दलीय विधायकों ने भी भाग लिया।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि ‘जनसहयोग’ पोर्टल को प्रवेश द्वार हरियाणा सरकार का नाम दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक किसी भी विभाग को लेकर चल रही सरकारी योजनाएं, संबंधित विभाग की पोर्टल, विभाग के कार्यालयों के पते आदि के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। ‘जनसहयोग’ के माध्यम से दूसरे विभागों की पोर्टल पर जाने की सुविधा रहेगी। अब लोगों को अलग-अलग विभाग की पोर्टल तथा कार्यालय तलाशने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
दूसरे सत्र की बैठक मेंं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य की 6197 ग्राम पंचायतों के संपूर्ण डाटा वाले ‘ग्राम दर्शन’ पोर्टल की शुरूआत की गई है। इस पोर्टल पर प्रत्येक गांव के बारे में विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध रहेगा। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना के चलते विधायकों के साथ लंबे समय से बैठक नहीं हो पाई थी। आज की बैठक में दोनों पोर्टल के बारे में विधायकों और पार्टी प्रदेशाध्यक्षों को बताया गया है। सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर इसके बारे में आम जनता को बताएंगे। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की बैठक में किसी तरह का राजनीतिक एजेंडा और विभागीय योजनाओं और हलकों में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हुई है। इसे लेकर अगले सप्ताह फिर से विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X