Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा की बदलेगी नुहार

Updated on Thursday, July 08, 2021 14:07 PM IST

चंडीगढ़, 7 जुलाई। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधान भवन को सजाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस सिलसिले में बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ यूटी प्रशासन और हरियाणा सरकार के अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में विधान सभा के सदन से लेकर एमएलए हॉस्टल के पार्कों के रखरखाव पर चर्चा हुई। कार्य में देरी के लिए विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई।
बैठक में तय हुआ कि तीन माह के भीतर सदन कक्ष को पूरी तरह रेनोवेट किया जाएगा। यूनेस्को की हैरिटेज कमेटी के निर्देशानुसार सदन की दीवारों और पिलरों से लकड़ी की क्लैडिंग हटाई जा चुकी है। सदन की दीवारों के लिए टपैस्ट्री तैयार हो चुकी है। इन टपैस्ट्री से सदन को जहां नया लुक मिल सकेगा, वहीं इस वैश्विक धरोधर का संरक्षण भी हो सकेगा। टपैस्ट्री को दीमक आदि से बचाने के लिए एल्युमिनीयम की सिलिंग से स्थापित किया जा रहा है।
इसके साथ ही विधान सभा सचिवालय के सभी बरामदों और कमरों में नये सिरे से सिलिंग की जा रही है। विधान सभा के भवन के पास स्थित कुलिंग पाउंड के रखाव को लेकर भी विधान सभा अध्यक्ष ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि विधान सभा के आसपास के पेड़ों से पत्ते और कई बार जंगली जानवर भी इन टैंकों में गिर जाते हैं। इसके लिए चंडीगढ़ यूटी के अधिकारियों को इसके आसपास फेंसिंग करने की हिदायत दी।
विधान भवन से लेकर सीआईएसएफ के नाके तक मुख्य सड़क पर रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश भी विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने दिए हैं। एमएलए हॉस्टल के सामने स्थित पार्क को विकसित करने की योजना में हो रही देरी पर विधान सभा अध्यक्ष काफी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि इस पार्क को विकसित करने की योजना करीब तीन वर्ष से लंबित पड़ी है। 
इस पर हरियाणा सरकार ने अधिकारियों ने कहा कि पार्क पर कार्य शुरू कर दिया गया है और एक माह में सिविल वर्क पूरा हो जाएगा। वहीं, यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने पार्क निर्माण के लिए डिजीटल ड्राइंग विधान सभा अध्यक्ष को दिखाई। 
बैठक में यूटी प्रशासन के मुख्य अभियन्ता सीबी ओझा, एक्सईएन गुरप्रीत सिंह बैंस, सेक्शन इंजीनियर रणजीत सिंह, सीए कपिल सेतिया, हरियाणा सरकार में मुख्य वास्तुकार बीएम शर्मा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त सेक्शन इंजीनियर संजीव चौपड़ा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X