Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में 1200 किसानों को देंगे बागवानी की ट्रेनिंग:दलाल

Updated on Friday, June 25, 2021 21:00 PM IST

चंडीगढ़, 25 जून।  हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  जे.पी. दलाल ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी विविधिकरण पर और अधिक जोर दिया जाए, जिससे वे कम लागत में विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियां उगाकर अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकें।
उन्होंने यह बात शुक्रवार को चंडीगढ़ में बागवानी विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2021-22 में बागवानी के 11 केंद्रों पर 120 गांवों के 1200 किसानों को बागवानी की नई तकनीक के बारे में शिक्षित करने का लक्ष्य रखा है ताकि वे इसके माध्यम से कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकें। उन्होंने कहा कि इस दौरान 30 ऐसे गांवों को भी चुना जाएगा जिनका रूझान बागवानी की तरफ नहीं है और इन गांवों को बागवानी की तरफ अग्रसर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि बागवानी के प्रगतिशील किसानों की स्टोरी को सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों तक पहुचाएं ताकि उनका रूझान अधिक से अधिक बागवानी की तरफ बढ़े। दलाल ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष किन्नू के लगभग दो लाख पौधों को तैयार किया जाए, इसके साथ ही अमरूद की पौध को भी बढ़ाया जाए, जिससे बागवानी की तरफ बढ़ रहे किसानों को बाहर से महंगे दामों पर पौधे खरीदने न पड़े।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों की तरफ से विभिन्न प्रकार के फल व सब्जियों की पौध के लिए डिमांड बढ़ रही है और इसको देखते हुए पौध तैयार करने के लिए चार बडे नेट हाउस जल्द ही बनाने के निर्देश पहले ही दिए हुए हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि बाजार में फलों व सब्जियों के भाव लागत से भी कम रहने पर किसान को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा ‘‘भावांतर भरपाई योजना‘‘ चलाई गई है, जिसमें 21 बागवानी फसलों के संरक्षित मूल्य निर्धारित किए हैं। यही नहीं, इन फसलों में प्राकृतिक आपदा से नुकसान की भरपाई के लिए ‘मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना’ भी चलाई गई है, जिसके तहत इस वर्ष 1.15 लाख एकड़ भूमि को बीमा योजना में लाने का लक्ष्य रखा गया है।
दलाल ने कहा कि प्रदेश में बागवानी का बजट वर्ष 2004-05 में लगभग आठ करोड रूपए था लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसानों के बागवानी की तरफ बढते रूझान को देखते हुए इसे वर्ष 2021-22 में 487 करोड रूपए किया गया है।
इस अवसर पर बागवानी विभाग के निदेशक डॉ.अर्जुन सैनी ने विभाग के कार्यो पर पीपीटी के माध्यम से एक प्रस्तुतिकरण भी दिया। इस अवसर पर बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, विभाग के निदेशक हरदीप सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X