-हरियाणा राज्य सीएसआर ट्रस्ट की प्रबंध समिति के बनाए गए उपाध्यक्ष
-उनकी इस नियुक्ति पर कारपोरेट जगत में खुशी का माहौल
Sanjay Kumar
गुरुग्राम। प्रसिद्ध उद्योगपति, प्रमुख समाजसेवी, चिंतक, विष्लेषक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बोधराज सीकरी को हरियाणा सरकार ने अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें हरियाणा राज्य सीएसआर ट्रस्ट की प्रबंध समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर कारपोरेट सेक्टर ने खुशी जाहिर की है। साथ ही श्री सीकरी ने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है।
हरियाणा सरकार की ओर से हाल ही में हरियाणा स्टेट कारपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी ट्रस्ट का गठन किया गया था। इस ट्रस्ट में स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल चेयरमैन हैं। अब गुरुग्राम के प्रसिद्ध उद्योगपति बोधराज सीकरी को सीएम ने उनकी साफ छवि, अच्छे व्यक्तित्व को देखते हुए इस ट्रस्ट की मैनेजिंग समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर गुरुग्राम के उद्योगपतियों में भी खुशी की लहर है। इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन गुरुग्राम के प्रधान केके गांधी ने कहा कि कारपोरेट सेक्टर का सरकार ने यह बड़ा सम्मान किया है। हरियाणा सरकार का इसके लिए आभार है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम कारपोरेट सिटी है। अगर कारपोरेट से सीएसआर के तहत राज्य सरकार को जुडऩा है तो ऐसे काम के लिए कारपोरेट जगत से ही प्रभावशाली एवं स्वच्छ छवि का व्यक्ति ऐसी योजना को अमलीजाना पहना सकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इस ट्रस्ट के गठन के लिए भी आभार जताया। प्रधान केके गांधी ने कहा कि श्री सीकरी की कार्यशैली सादगी, सदाचार एवं निपुणता सर्वविदित है। बोधराज सीकरी जैसे कारपोरेट पृष्ठभूमि के लोग ही स्थानीय समस्याओं को समझते हैं। सीएसआर ट्रस्ट के साथ ऐसे व्यक्ति ही जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करते हैं। इसलिए उन्हें उम्मीद है कि सरकार बोधराज सीकरी उन्होंने कहा कि गुरुग्राम अकेला ऐसा जिला है, जो कि 50 फीसदी से अधिक राजस्व सरकार को देता है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम अकेला ऐसा जिला है, जो कि 50 फीसदी से अधिक राजस्व सरकार को देता है। इसलिए उनकी नियुक्ति बहुत ही महत्वपूर्ण है। विदेश गये बोधराज सीकरी को केके गांधी व उनकी टीम ने दूरभाष पर बधाई देते हुए कहा है कि उनकी कुशलता को सरकार ने पहचाना है। उद्योग जगत के लिए उनकी यह नियुक्ति बहुत मायने रखती है। भविष्य में वे उद्योगों और सरकार के बीच बेहतर सामंजन्य बनाकर काम करेंगे, ऐसी उन्हें उम्मीद है।