-नागरिक अस्पताल से सेवानिवृत हुई दो नर्सिंग सिस्टर
-सभी नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी नहीं सेवा समझकर काम करने का दिया संदेश
गुरुग्राम। बुधवार को नागरिक अस्पताल से दो नर्सिंग सिस्टर कमलेश गहलोत व संतोष देसवाल सेवानिवृत हुई। इस दौरान उनका अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के अलावा अस्पताल के अधिकारी भी मौजूद रहे। स्टाफ की ओर से यादगार स्वरूप उन्हें उपहार भी भेंट किये गये। कार्यक्रम स्थल पर बेहतरीन डेकोरेशन की गई।
(MOREPIC1)
कार्यक्रम के आयोजन में स्टाफ नर्स पूनम सहराय, रितु मलिक, सरोज, सुमन, शुभलता, बबीता आदि ने अहम भूमिका निभाई। दोपहर बाद दोनों नर्सिंग सिस्टर नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 पहुंची। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर रिब्बन कटवाया गया। साथ ही पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों स्टाफ के परिजन भी मौजूद रहे। दोनों की सेवानिवृत पर केक भी कटवाया गया। सेवा काल के समय को बेहतरी से पूरा करके सेवानिवृत होने पर सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर अस्पताल की पीएमओ डा. दीपा सिंधू ने कहा कि सेवानिवृत के पल हर किसी के जीवन में महत्वपूर्ण होते हैं। अपनी नौकरी का समय अच्छे से पूरा करके सेवानिवृत होना भी सौभागय की बात है।
(MOREPIC2)
डा. दीपा सिंधू ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र समाजसेवा का क्षेत्र है। साथ ही बहुत ही जिम्मेदारी का काम भी। उन्होंने यहां मौजूद सभी नर्सिंग स्टाफ से यही आग्रह किया कि वे अपने सेवाकाल में पूरी तनमयता के साथ कार्य करें। हमें इंसानियत की सेवा का यह अवसर मिला है। उन्होंने सेवानिवृत हुई दोनों नर्सिंग सिस्टर को व उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन और लंबी उम्र की कामना की।
(MOREPIC3)
नर्सिंग सिस्टर कमलेश गहलोत व संतोष देसवाल ने अपने संबोधन में सभी स्टाफ का आभार जताया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि सभी ने बहुत प्यार और सम्मान दिया है। आज का दिन भी यादगार बना दिया। उन्होंने सेवारत नर्सिंग स्टाफ को यही संदेश दिया कि चाहे समय कैसा भी आए, हमें अपने प्रोफेशन के साथ सदा न्याय करना है। यानी खुद परेशानी झेलकर हमें मरीजों का जीवन बचाना है। क्योंकि यह पेशा सिर्फ और सिर्फ सेवा का है।
(MOREPIC4)
उन्होंने कहा कि जितना काम हम सब यहां करते हैं, वह हमारे व्यक्तिगत जीवन में भी फायदेमंद होता है। मरीजों के साथ सदा अच्छा व्यवहार करने का भी उन्होंने संदेश दिया। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ की ओर से दोनों नर्सिंग सिस्टर को उपहार भी दिए। डा. सीमा कमल ने भी दोनों नर्सिंग सिस्टर को बधाई दी। अस्पताल की काफी नर्सिंग स्टाफ इस मौके पर मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में संगीत कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों, सेवानिवृत हुई नर्सिंग सिस्टर्स व उनके परिवारजनों ने खूब डांस किया।
(MOREPIC5)
(MOREPIC6)