Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

फार्मा व ड्रग उद्योग का हब बनेगा हरियाणा:मनोहर

Updated on Friday, June 25, 2021 20:55 PM IST


चंडीगढ़, 25 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार लघु, सुक्ष्म एवं मध्यम दर्जे के उद्योगों को विकसित करके प्रदेश को फार्मा एवं ड्रग उद्योग का हब बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके लिए हरियाणा में उद्योग स्थापित करने वालों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कांफेडरेशन ऑफ इंडियन इण्डस्ट्री (सीआईआई) के साथ वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का अधिकांश क्षेत्र एनसीआर में आता है तथा पैरामीटर के हिसाब से भी हरियाणा बेहतर स्थान है और अन्य राज्यों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि इज आफ डुइंग बिजनेस में हरियाणा  तीसरे स्थान पर रहा है।
इसके अलावा उद्यमियों के लिए एक ही छत के नीचे 18 विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं जिनमें 45 दिन में क्लीयरेंस देना अनिवार्य किया गया है। इस प्रकार सरकार ने हरियाणा इंटरप्रेन्योर एण्ड इम्पलाईमेंट उद्यम नीति बनाई है जिसके अनुसार इंडस्ट्री को अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लघु, सुक्ष्म एवं मध्यम दर्जे के उद्योगों में स्थानीय इन्वेस्टर भी आ सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि उद्यमी राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करें और हरियाणा में उद्यम स्थापित करने के लिए आगे आएं। एमएसएमई नीति में उद्यमियों की अच्छी परफॉर्मेंस होगी और वे नेशनल इन्वेस्टर के रूप में भी प्रमोट होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला के बरवाला में डीटीपी की ओर से ई-मार्क करके फार्मा कलस्टर के लिए जमीन रिजर्व रखी गई है। इसके अलावा यह भूमि हिमाचल प्रदेश के नाहन के साथ लगती है। इस भूमि की चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भी कनेक्टिविटी है। इसके अलावा सरकार हिसार में बल्क ड्रग फार्मा तथा पानीपत में मेडिकल डिवाईस पार्क बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।  
इस मौके पर प्रधान सचिव एवं एचएसआईडीसी के एमडी अनुराग अग्रवाल ने प्रजेंटेशन के माध्यम से एमएसएमई पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार फार्मा इंडस्ट्री के विकास को कृतसकंल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हिसार में इंटीग्रेटिड एविएशन हब भी बनाया जा रहा है। उन्होंने उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि यह कांफ्रेस निवेश बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X