चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के चलते इमरजेंसी डयूटी देने वाले हजारों कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के करीब चालीस हजार कर्मचारियों ने सांझा मोर्चा बनाकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। कोरोना योद्धा कहलाने वाले एनएचएम, ठेका कर्मचारी व आशा वर्कर 25 जून को सभी पीएचसी, सीएचसी, सामान्य अस्पताल, पीजीआई व मेडिकल कॉलेजों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कोविड 19 के दृष्टिगत प्रदर्शन सांकेतिक होगा, जिस कारण कामकाज बाधित नहीं किया जाएगा।