Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मुफ्त सुविधा के साथ रिलायंस जीओ पढ़ाएगा हरियाणा के विद्यार्थियों को घर बैठे

Updated on Saturday, June 20, 2020 13:12 PM IST

चंडीगढ़। कोरोना के कारण घरों में बैठे हरियाणा के विद्यार्थी अब रिलांयस जीओ की मदद से पढ़ाई करेंगे। सोमवार से प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को यह सुविधा घर बैठे उपलब्ध होगी। हरियाणा सरकार ने इसके लिए हरियाणा सरकार व रिलांयस समूह के बीच एमओयू हो गया है। सरकार का दावा है कि इस फैसले से 52 लाख विद्यार्थियों को सुविधा होगी।
हरियाणा में 22 मार्च को लॉकडाउन के साथ ही स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद हो गए थे। नए आदेशों के अनुसार हरियाणा में देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर अगस्त माह तक स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में हरियाणा सरकार ने बीती 15 अप्रैल से ऑनलाइन शिक्षा शुरू की है। जिसके चलते एजुसेट के चैनलों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही है। इस प्रणाली से करीब 52 लाख विद्यार्थी जुड़े हुए हैं।

(SUBHEAD)
अब सरकार ने दूरस्थ शिक्षा का रिव्यू करवाया तो प्रदेश के कई जिलों में बिजली आदि की समस्या के चलते बहुत से विद्यार्थी टीवी चैनलों को नहीं देख पा रहे हैं। ऐसे में कई विद्यार्थी पाठयक्रम के अनुसार आगे निकल गए और कई पीछे रह गए। जिसके चलते सरकार ने रिलायंस जीओ के साथ एमओयू किया है। इसके माध्यम से जीओ को टीवी, मोबाइल, लैपटॉप, डैस्कटॉप तथा टैब आदि की मदद से बच्चे अपना पाठयक्रम तथा लैक्चर देख सकेंगे।
शिक्षा विभाग द्वारा जीओ टीवी पर लाइव प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे ताकि विद्यार्थी नए शैक्षणिक कार्यक्रम देख सकें। एजुसेट की तरह इसकी भी समय सारणी जारी की जाएगी।
रिलायंस जीओ के माध्यम से जो पाठय सामग्री जारी की जाएगी उसका बैकअप सात दिन तक उपलब्ध रहेगा। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षा लगाने हेतु समय की बाध्यता समाप्त हो गई है। अब विद्यार्थी किसी भी दिन व किसी भी समय जीओ टीवी पर जाकर अपनी कक्षा के लैक्चर को देख सकेगा। सात दिन पाठय सामग्री में बदलाव हो जाएगा।
हरियाणा सरकार द्वारा रिलायंस ग्रुप के साथ एमओयू किए जाने के बाद यह सुविधा भले ही विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेगी लेकिन इससे रिलायंस का हरियाणा में ग्राफ बढ़ेगा। रिलायंस जीओ के इस समय 94 लाख उपभोक्ता हैं। वर्तमान में हरियाणा में 52 लाख विद्यार्थी ऑन लाइन शिक्षा हासिल कर रहे हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि रिलायंस जीओ के हरियाणा में उपभोक्ताओं की संख्या एक करोड़ पार कर सकती है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X