Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

इस बार सूर्य ग्रहण पर घर से बाहर निकले तो पुलिस करेगी स्वागत

Updated on Thursday, June 18, 2020 18:32 PM IST

 
चंडीगढ़। सूर्यग्रहण के अवसर पर हरियाणा में इस बार कहीं भी श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं जुटेगी। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की सिफारिश पर गृह सचिव ने गुरूवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब कुरूक्षेत्र में जहां शुक्रवार सुबह से धारा 144 लागू हो जाएगी और 21 जून की शाम तक लागू रहेगी वहीं अन्य तीर्थ स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। कहीं पर भी भीड़ को एकत्र होने की इजाजत नहीं होगी।
सूर्यग्रहण 21 जून को है। हर ग्रहण पर ब्रह्मसरोवर में हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं। विज ने बुधवार की रात गृह सचिव को पत्र लिखकर इस बारे में निर्देश दिए थे। गुरुवार को गृह सचिव ने मोहाली के मैक्स अस्पताल में दाखिल गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। उनसे हुई चर्चा के बाद उन्होंने इस बाबत निर्देश दिए। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों में थोड़ा बदलाव भी हुआ है। विज ने पूरी तरह से कफ्र्यू लगाने की सिफारिश की थी लेकिन सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) ने 200 साधु-संतों को पूजा-अर्चना की छूट दे दी है।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) को ब्रह्मसरोवर का इंचार्ज बनाया गया है। उन्हें यह भी कहा गया है कि वे कुरुक्षेत्र के साथ लगते जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों के साथ लगते जिलों के डीसी से भी बात करें ताकि वहां से लोग स्नान के लिए कुरुक्षेत्र न आएं। कुरुक्षेत्र के ही पेहवा, जींद के पांडु-पिंडारा, यमुनानगर के कपालमोचन के अलावा प्रदेश में और भी कई जगहों पर सूर्यग्रहण के दिन स्नान के लिए लोग जुटते हैं।
रोहतक में बाबा कपिलपुरी डेरा पर बने सरोवर के अलावा लाखनमाजरा (रोहतक) गांव स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे के सरोवर पर भी लोग स्नान करते हैं। यमुना व घग्गर नदी के अलावा प्रदेश में और भी कई जगहों पर सूर्यग्रहण के दिन लोग स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं। विज ने गृह सचिव से बातचीत के दौरान उन्हें कहा है कि वे सभी जिलों के डीसी और एसपी को इस बाबत निर्देश जारी करें ताकि स्नान के लिए भीड़ न जुट पाए। ऐसी सभी जगहों पर पुलिस तैनात करने को कहा है ताकि लोगों को पानी में जाने से रोका जा सके। कोरोना का संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X