Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बाधाओं को दूर कर बेटियों को देनी होगी उच्च शिक्षा

Updated on Saturday, June 20, 2020 13:34 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा हो या देश का कोई भी राज्य अब समय आ गया जब बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की राह में आने वाली बाधाओं को मिलकर दूर करना होगा। इसके लिए न केवल सरकारों को अपनी नीतियां सरल बनानी होगी बल्कि अभिभावकों को भी अपनी पारंपरिक सोच को त्यागकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना होगा। यह बात शुक्रवार को सेल्फी विद डॉटर फांउडेशन द्वारा बेटियों के अधिकारों के लिए आयोजित वेबीनार में शामिल हुए शिक्षाविदें, बुद्धिजीवियों ने व्यक्त किए। वेबिनार में देश के सात राज्यों से वह अभिभावक अपनी बेटियों के साथ जुड़े, जिनकी एक, दो या तीन बेटियां हैं। वेबिनार में बेटियों के जन्म लेने की स्थिति में पारिवारिक व सामाजिक दबाव के तमाम पहलुओं पर खुलकर चर्चा हुई। आखिर में इस बात पर सहमति बनी कि बेटियों के लिए विवाह के दौरान होने वाले खर्च यानी दान-दहेज को इक_ा करने से ज्यादा जरूरी उनके लिए उच्च स्तरीय पढ़ाई के खर्च का बंदोबस्त करने की है।

(SUBHEAD)
वेबिनार में बाल विवाह पर भी चर्चा करते हुए इसका कड़ा विरोध किया गया। देश में 27 फीसदी लड़कियां बाल विवाह का शिकार होती हैं। हरियाणा के कुछ इलाकों में आज भी बाल विवाह हो रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए सामाजिक सोच में बदलाव की जरूरत है। वक्ताओं ने बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाने की वकालत करते हुए कहा कि यदि किसी के यहां लगातार दो या तीन या चार बेटियां जन्म लेती हैं और बेटे के लिए उन पर पारिवारिक दबाव बनाया जाता है तो उसके प्रतिवाद या विरोध की शुरुआत खुद से करनी होगी।

(MOREPIC1) 
वेबिनार में एक के बाद एक ऐसे कई उदाहरण दिए गए, जिसमें कहा गया कि लड़कियां अपने माता-पिता के प्रति लडक़ों से कहीं ज्यादा केयरिंग (देखभाल करने वाली) साबित होती हैं। फिल्म निर्माता अतर सिंह सैनी ने कहा कि पश्चिमी देशों खासकर मुंबई में लडक़ा और लडक़ी में कोई भेद नहीं किया जाता। सेल्फी विद डाटर कंपेन एंड फाउंडेशन के संयोजक सुनील जागलान ने बदलाव की शुरुआत पहले घर, फिर परिवार, उसके बाद पड़ोस और बाद में समाज से करने की बात कहते हुए इसे जनांदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया। वेबीनार में सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन की सिग्नेचर कंपेन की ब्रांड अंबेसडर अनवी अग्रवाल, सेल्फी विद डाटर अभियान ब्रांड अंबेसडर रिजवाना, अंजुम इस्लाम, शहनाज बानो, आरस्तुन खान, वसीमा तथा पूजा सिंह, सीमा तंवर, कृष्णा वानखेड़े, मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, भिवानी के रतन, सुनील सैनी, जितेंद्र सिंह, आरपीएफ के जवान संजय और गुरुग्राम के सतेंद्र राघव ने भी बेटियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर जोर दिया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X