Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सीएमओ में पहुंची साढे पांच हजार शिकायतें

Updated on Monday, June 22, 2020 14:56 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में सामान्य दिनों में अफसरशाही द्वारा जनता की सुनवाई न किए जाने की खबरें आम रहती हैं लेकिन कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान भी नौकरशाह जनता को संतुष्ट नहीं कर पाए। हजारों की संख्या में समाजिक संस्थाओं और सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लॉकडाउन के दौरान रोजाना राशन वितरण और लंगर को लेकर बड़े-बड़े दावे किए लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय में इस अवधि के दौरान सबसे अधिक शिकायतें राशन नहीं मिलने को लेकर ही पहुंची हैं। लॉकडाउन के दौरान सीएमओ में साढे पांच हजार से अधिक शिकायतें आई हैं।
हरियाणा में लाकडाउन के दौरान सीएम विंडो तक बंद रही, लेकिन सोशल मीडिया खासकर वाट्सएप, फेसबुक और ट्वीटर के जरिये मुख्यमंत्री कार्यालय के पास साढ़े पांच हजार से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें खाना या राशन नहीं मिलने की थी।
मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम विंडो का कार्यभार संभाल रहे ओएसडी भूपेश्वर दयाल के अनुसार सीएम विंडो बंद रही लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय को कुल 5629 शिकायतें मिली हैं। सीएम विंडो पर शिकायतें इसलिए दर्ज नहीं हो पाई, क्योंकि सभी सरकारी दफ्तर बंद थे और उनके निस्तारण की प्रक्रिया भी संभव नहीं थी। इसलिए लोगों ने सीधे मुख्यमंत्री के फेसबुक अकाउंट, ट्वीटर और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के वाट्सएप नंबर तथा फेसबुक आइडी पर अपनी समस्याएं सरकार को बताई हैं।
प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान 1447 लोगों ने खाना या राशन नहीं मिलने की दिक्कत से सरकार को अवगत कराया है, जबकि 1248 लोग ऐसे थे, जिन्होंने अलग-अलग कारण बताते हुए आवागमन के लिए पास की अनुमति मांगी। भूपेश्वर दयाल के अनुसार पास मांगने के कारणों की पड़ताल करने के बाद नियम के अनुसार 24 घंटे के भीतर यह पास जारी हुए हैं। मेडिकल हेल्प के लिए 341 लोगों ने मुख्यमंत्री कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है, जिन्हें तुरंत एक घंटे के भीतर इलाज दिलाने का दावा किया गया।
लॉकडाउन के दौरान स्कूलों की मनमानी के केस भी सामने आए हैं। 237 मामलों में स्कूल संचालकों ने कुछ कर्मचारियों को या तो नौकरी से निकाल दिया गया या फिर उन्हें वेतन नहीं दिया। अभिभावकों से फीस मांगने का दबाव बनाया गया। जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से इन समस्याओं के समाधान की दिशा में सीएमओ ने कार्रवाई की है। कोरोना काल के दौरान 560 शिकायतें ऐसी आई हैं जिनमें कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया। कुछ कर्मचारियों ने फैक्टरी संचालकों द्वारा अपने संस्थान से निकाले जाने की शिकायतें भी दर्ज कराई हैं।
लॉकडाउन के दौरान हरियाणा के सीएम कार्यालय में करीब 841 ऐसी शिकायतें आई हैं जिनमें लोगों ने अपने ही पड़ोसियों व जान पहचान के लोगों पर लॉकडाउन तोडऩे का आरोप लगाया। कार्रवाई के दौरान पता चला कि लॉकडाउन तोडऩे वाले और शिकायत करने वाले आपस में परिचित एवं पड़ोसी ही थे। इसी तरह 300 से ज्यादा शिकायतें उन डाक्टरों व अस्पतालों के विरूद्ध आई जिन्होंने कोरोना संभावित मरीजों को अपने यहां एडमिट नहीं किया और उनकी उचित देखभाल नहीं की।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X