Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा के गावों में योग की अलख जागएंगें योग वालंटियर

Updated on Monday, June 22, 2020 14:22 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने योग को हर व्यक्ति की जीवन शैली का हिस्सा बनाने के मकसद से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खोली जा रही योग एवं व्यायामशालाओं में योग वालंटियर लगाने का निर्णय लिया है। यह योग वालंटियर जिला परिषदों के माध्यम से लगाए जाएंगे तथा उसी गांव या आसपास के गांवों के युवाओं को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।
यह निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई हरियाणा योग परिषद की एक समीक्षा बैठक लिया गया। हरियाणा योग परिषद के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने राज्य में चलाई जा रही योग गतिविधियों पर प्रस्तुतिकरण दिया तथा इन योग वालंटियर्स को लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि इन योग वालंटियर्स की आयु-सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच तथा शैक्षणिक योग्यता हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड या सीबीएसई से 10+2 पास होगी। इसके अलावा, इनके पास राष्टï्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 16 संस्थानों में से किसी एक से योग में लेवल-1 या इसके समकक्ष कोर्स या किसी विश्वविद्यालय से एक वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
इन योग वालंटियर्स को हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय, दुधौला, पलवल से नेचुरोपैथी या फिजियोथैरेपी में 3-3 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स भी करवाया जाएगा ताकि योग एवं व्यायामशाओं में सुबह-शाम 2-2 घन्टे योग सिखाने के बाद इनसे आयुष विभाग द्वारा बनाए जा रहे हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर में आयुष सहायक के रूप में काम लिया जा सके। इस प्रकार उनसे 8 घन्टे की ड्यूटी ली जा सकेगी और शुरू में इनका मानदेय न्यूनतम 11 हजार रुपये होगा।
बैठक में इस बात का भी निर्णय लिया गया कि इन योग वालंटियर्स के कामकाज की निगरानी के लिए नियमित भर्ती होने तक हर जिले में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत आयुष कोच भी लगाए जाएंगे। इनके लिए शैक्षणिक योग्यता वही रहेगी, जो खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा योगा कोच के लिए निर्धारित की गई है। इस पर मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि प्रथम चरण में ऐसी 1000 व्यायामशालाओं के निर्माण का कार्य जारी है जिनमें से 599 का कार्य पूरा हो चुका है तथा लगभग 150 का कार्य अंतिम चरण में है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X