Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

छंटनी,अनुबंध,नवीनीकरण के चलते कोरोना योद्धाओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Updated on Monday, June 22, 2020 18:19 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के चलते इमरजेंसी डयूटी देने वाले हजारों कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के करीब चालीस हजार कर्मचारियों ने सांझा मोर्चा बनाकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। कोरोना योद्धा कहलाने वाले एनएचएम, ठेका कर्मचारी व आशा वर्कर 25 जून को सभी पीएचसी, सीएचसी, सामान्य अस्पताल, पीजीआई व मेडिकल कॉलेजों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कोविड 19 के दृष्टिगत प्रदर्शन सांकेतिक होगा, जिस कारण कामकाज बाधित नहीं किया जाएगा।
इस आंदोलन के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने समस्याओं के समाधान की दिशा में रुचि नहीं दिखाई तो अगले बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। इस साझे मोर्चे में विभाग में सालों से कार्यरत ठेका कर्मचारी, एनएचएम में कार्यरत डाक्टर, नर्स, एएनएम सहित अन्य पदों पर तैनात स्टाफ और आशा वर्कर शामिल हैं। आंदोलन का यह निर्णय सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष सुभाष लांबा की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में लिया गया है।
बैठक में विभाग में सालों से कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य पदों पर कार्यरत 11 हजार ठेेेका कर्मचारियों की 30 सितंबर को छंटनी करने, एनएचएम स्टाफ के अनुबंध नवीनीकरण में कोविड 19 के दौरान भी अनावश्यक  शर्त लगाने, एनएचएम  कर्मचारियों की 35 दिन की हड़ताल अवधि का वेतन जारी न करने व आशा वर्कर्स को उनके फिक्स मानदेय का डबल वेतन जोखिम भत्ते के तौर पर न देने की आलोचना की गई। बैठक में पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के अभाव में कोरोना योद्वाओं के संक्रमित होने पर गहरी चिंता जताई गई और आवश्यक सुुक्षा उपकरण देनेे की मांग भी की गई।
लांबा ने बताया कि विभाग ने सालों से लगे 3200 सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मचारियों सहित अन्य पदों पर लगे करीब 11 हजार ठेका कर्मचारियों को 30 सितंबर को नौकरी से निकालने का फैसला किया जा चुका है। एनएचएम कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने व सेवा सुरक्षा देने की बजाय अनुबंध के नवीनीकरण में गैर जरूरी शर्तें लगाई जा रही है। सरकार ने 35 दिन की हड़ताल का काटा गया वेतन अभी तक नहीं दिया है। वादे के बावजूद सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों के लिए बनाए गए सेवा नियमों में कर्मियों की मांग अनुसार संशोधन नही किया रहा है।
संघ के महासचिव सतीश सेठी,आशा वर्कर यूनियन की राज्य प्रधान प्रवेश कुमारी व महासचिव सुरेखा ने बताया कि आशा वर्कर्स को उनके फिक्स मानदेय का डबल वेतन जोखिम भत्ते के तौर पर नहीं दिया जा रहा है। काटा गया 50 प्रतिशत का भुगतान नहीं हुआ है। सुभाष लांबा ने बताया कि विभाग ठेकेदारों को बीच से हटकर ठेका कर्मचारियों को सीधे विभाग के पे रोल पर करने, सेवा सुरक्षा प्रदान कर 24 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन देने की बजाय 30 सितंबर को 11 हजार ठेका कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर आमादा है। इसका तीखा विरोध किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X