Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सीएम आवास के बाहर धरना

Updated on Monday, June 22, 2020 13:43 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को बिना परीक्षाओं के ही नॉन हरियाणवी छात्रों की तर्ज पर प्रोमोट करने की मांग को लेकर एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा रविवार को अकेले ही सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे गए। एनएसयूआई अध्यक्ष जैसे ही पोस्टर लेकर सीएम आवास के बाहर पहुंचे तो सुरक्षा अमले के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में चंडीगढ़ पुलिस ने दिव्यांशु को हिरासत में लिया। इस घटनाक्रम के बाद सीएम आवास के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
रविवार को जब मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के सभी मंत्री योग दिवस तथा सूर्य ग्रहण के चलते अपने-अपने कार्यक्रमों में व्यस्त थे तभी एनएसयूआई हरियाणा के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। हाथ में विभिन्न पोस्टर्स लेकर दिव्यांशु बुद्धिराजा सीएम आवास के बाहर बैठ गए।
उनकी मांग है कि हरियाणवी फाइनल सत्र के छात्रों को बिना परीक्षाओं के ही पास कर डिग्री दी जाए। बुद्धिराजा ने कहा कि फाइनल सत्र के हरियाणवी छात्रों से राज्य सरकार भेदभाव कर रही है। जब नॉन हरियाणवी छात्रों को सरकार बिना परीक्षाओं के प्रमोट करने के आदेश दे सकती है तो हरियाणवी छात्रों को क्यो नहीं,जबकि हॉस्टल्स बंद है,यातायात सुविधाएं नही है और वही संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है। दिव्यांशु के अनुसार छात्रों की जान महत्वपूर्ण है या परीक्षा सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
सीएम आवास के बाहर धरने की सूचना मिलते ही सीएम सिक्योरिटी के जवान तथा चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। दिव्यांशु सीएम से मुलाकात करना चाहते थे। काफी देर तक हुई बहस के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर वहां से उठा दिया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X