Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

साढे पांच हजार जेबीटी अध्यापकों की होगी भर्ती

Updated on Monday, June 22, 2020 18:12 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) पास शिक्षकों की भर्ती का फैसला किया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सिफारिश भेजी जाएगी।
हरियाणा में प्राइमरी स्तर के 8 हजार 635 सरकारी स्कूल हैं। जिनके लिए प्राथमिक शिक्षकों के कुल 41 हजार 273 स्वीकृत पद हैं। प्राइमरी स्कूलों में फिलहाल 29 हजार 550 पदों पर स्थाई शिक्षक तैनात हैं, जबकि छह हजार 28 अतिथि अध्यापक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। कानूनी अड़चनों के चलते अभी तक अतिथि अध्यापकों के पदों को रिक्त मानकर भर्तियां की जा रहीं थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने विधानसभा में विधेयक पारित कर 58 वर्ष तक के लिए इनकी नौकरी सुरक्षित कर दी है। इसके चलते बाकी के पांच हजार 695 पदों को रिक्त माना गया है।

(SUBHEAD)

हाल ही में एडवोकेट जनरल कार्यालय ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहे कृष्णा देवी एवं अन्य बनाम प्रदेश सरकार के मामले में अदालत को बताया कि शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए सभी जिलों से रिक्त पदों का डाटा जुटाया जा रहा है। इसके बाद कंपाइल रिपोर्ट तैयार कर मौलिक शिक्षा विभाग भर्ती के लिए एचएसएससी को पत्र लिखेगा और नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
हरियाणा की पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2010 में भर्ती हुए 1983 शारीरिक शिक्षकों (पीटीआई) की बहाली की रही-सही उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा विगत आठ अप्रैल को भर्ती में अनियमितता के चलते नौकरी से निकालने के आदेश पर पुनर्विचार की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके साथ ही एक और दो जून को निकाले गए इन शारीरिक शिक्षकों के पास अब कोई दूसरा चारा नहीं बचा है। हालांकि जो पीटीआई कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नए सिरे से शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया पास कर लेंगे, उनकी नौकरी बहाल हो जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X