पंचकूला। आमतौर पर जन्मदिन के अवसर बच्चे टॉफी या चॉकलेट बांटते हैं और पिजा पार्टी करते हैं, लेकिन शुक्रवार को पंचकूला के सैक्टर 21 स्थित दून पब्लिक स्कूल में प्रयोग फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चो को टॉफी, चॉकलेट आदि नहीं बांटी गई बल्कि पूरी क्लास के बच्चों को फलदार पौधे वितरित किये गए।