Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भविष्य के वाहन है इलेक्ट्रिक वाहन:दत्तात्रेय

Updated on Sunday, February 05, 2023 20:49 PM IST

 
 
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है की इलेक्ट्रिक वाहन ही हमारे भविष्य के वाहन हैं हमें उन्हे प्राथमिकता देनी होगी। राज्यपाल रविवार को चंडीगढ़ में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित किये जा रहे ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के ई वी निर्माताओं, खरीददारों तथा उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज वाहन, प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता बन चुका है। इसके कारण देश में प्रतिवर्ष लगभग एक दशमलव आठ (1.8) करोड़ नए वाहन सड़कों पर नजर आ रहे हैं, जबकि पूरी दुनिया में साढ़े छः करोड़ से अधिक नए वाहनों की बिक्री होती है। इनसे निकलने वाला धुआं तथा हानिकारक गैसें, पर्यावरण को दुषित करती हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन एक अच्छा विकल्प है। भारत सरकार वर्ष 2030 तक सरकारी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की ओर अग्रसर है।  केन्द्र सरकार ने इस वर्ष 2023-24 के बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों पर कैस्टम डयूटी को 21 प्रतिशत से घटा 13 प्रतिशत कर दिया है।
(SUBHEAD)
केन्द्र सरकार ने नई स्क्रैपिंग पाॅलिसी शुरू की हैं, इसके तहत 15 वर्ष पुरानी गाडी को स्क्रैप किया जाएगा, इसमें वाहन मालिकों को प्रोत्साहन देने की व्यवस्था है। देश में इस समय करीब एक करोड़ से अधिक गाडियां स्क्रैपिंग योग्य है। हरियाणा सरकार भी इस दिशा में उचित कदम उठा रही है। सरकार ने भी  इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 को मंजूरी दी है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया है। 
हरियाणा सरकार ने सुक्ष्म से मेगा उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए 15 लाख से 20 करोड़ रूपए तक की सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। इससे पहले राज्यपाल का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई हरियाणा चैप्टर के चेयर प्रणव गुप्ता ने कहा कि चैंबर द्वारा इस तरह के एक्सपो हरियाणा के अन्य शहरों में भी लगाए जाएंगे।
(MOREPIC1)
भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव आई.पी.एस. हनीफ कुरैशी ने कहा कि पूरी दुनिया मे इलेक्ट्रिक वाहनों को लागू किया जा रहा है। भारत सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। हरियाणा परिवहन विभाग के अतिरिक्त निदेशक प्रदीप अहलावत ने कहा है हरियाणा सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में इलेक्ट्रिक व्हीकल को शामिल करना शुरू कर दिया है। हरियाणा में बहुत जल्द 550 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही हैं। हरेडा के चेयरमैन स्वतंत्र कुमार सिंघल ने कहा कि अब समय आ गया है जब तेल की आदत को छोड़कर वैक्लिप साधनों को अपनाने के लिए तेजी से कदम बढ़ाना होगा।
पीएचडीसीसीआई पंजाब चैप्टर के को-चेयर करण गिल्होत्रा ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर टाटा ईवी बस के हेड सेल्स एंड मार्केटिंग अमित कपूर, चैंबर के सह महासचिव नवीन सेठ, चंडीगढ़ चेप्टर के चेयर मधुसूदन विज, को-चेयर सुव्रत खन्ना समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X