Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: गणतंत्र दिवस पर डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स व अन्य कर्मचारियों का हुआ सम्मान

Updated on Thursday, January 26, 2023 13:38 PM IST

-सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
-कर्मचारियों को जनहित में काम करने के लिए किया प्रेरित

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। 74वें गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने उनके कार्यों की तारीफ करते हुए आगे भी इसी तरह से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। दूसरे स्टाफ से भी यही उम्मीद जताई कि वे जनहित में अपने को बेहतर करें।

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एएनएम ट्रेनिंग सेंटर सेक्टर-31 की एएनएम छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत गाए गए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि जिला गुरुग्राम में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में जन्म लेने वाले सभी नवजात बच्चों को 1 फरवरी से उसी दिन जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया जाए। ऐसा करके हम मुंबई से आगे निकल जाएंगे। अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार जन्म और मृत्यु को यह सुनिश्चित करने को कहा।

 

(MOREPIC1)

 

सिविल सर्जन ने अस्पताल के अधिकारियों, कर्मचारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि एक फरवरी से 2023 से जनता के लाभ के लिए अस्पताल में सायंकालीन विशेषज्ञ ओपीडी शुरू करने की बात कही। ये दोनों कदम जिला गुरुग्राम के आम नागरिकों के लिए नए साल की सौगात होंगे। पंचकूला में सायंकालीन ओपीडी की जा रही हैं। डा. विरेंद्र यादव ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को मरीजों के हित में और भी बेहतर काम करने के लिए पे्ररित किया। उन्होंने कहा कि हमें स्वास्थ्य सेवाओं में सबसे आगे रहना है। पहले भी हमने सबसे बेहतर काम करके दिखाए हैं। पीएमओ डॉ. अलका सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

डीएमएस डॉ. नीरज यादव ने 2022 का ब्यौरा दिया
कार्यक्रम में उप-चिकित्सा अधीक्षक (डीएमएस) डॉ. नीरज यादव द्वारा स्वागत भाषण और वर्ष-2022 में अस्पताल की उपलब्धियों को सांझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में अस्पताल द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में यहां 6 लाख 25 हजार 778 मरीजों की ओपीडी में जांच की गई और 30 हजार 902 मरीज भर्ती हुए। लैब में 2 लाख से अधिक जांच की गई। कुल 4049 सर्जरी की गई। डिलीवरी 7614 हुई। इसके अलावा 12288 अल्ट्रासाउंड और 41 हजार 977 एक्सरे किए गए। मरीजों को दवाइयों की बात करें तो 77 लाख से अधिक यहां दवाइयां दी गई। डा. नीरज यादव ने कहा कि सांयकालीन ओपीडी में उन लोगों को लाभ अधिक होगा, जो कंपनियों में काम करते हैं। सुबह 9 से 5 बजे तक वे ड्यूटी करते हैं। यह अच्छा प्रयोग होगा।

60 अधिकारियों, कर्मचारियों का किया सम्मान
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के 60 अधिकारियों और कर्मचारियों को रोगियों और जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए गए। सम्मानित होने वालों में डा. राहुल, डा. चित्रा, डा. सुशांत शर्मा, डा. दीपांशु, डा. लवलीना मेहता, डा. मोनिका नरवाल, डा. अमनदीप सहारन, डा. सुमन खरब, डा. विवेक देसवाल, डा. सरिता चौधरी, डा. मानव चौहान, डा. विकास सैनी, पवन, नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय, मीना, रेशमा, सविता, गीता, कुसुम, नरेश, वीरेंद्र, पूजा, सरोज, संगीता, मधु, शैलेद्र, हंशु, सरोज, अनीता, रत्ना, दीपक चौधरी, नीरज रंगा, मनोज शर्मा, निर्मल कुमार, दीपक शर्मा, रोहित, योगेश बालियान, रविंद्र, मुनीराम, कर्मबीर, जयप्रकाश, नेहा, रजनी, राजेंद्र, नरेश, विरेंद्र, जितेंद्र, प्रेमराज, चमेली, संगीता, शोभा, राजेश, दीपक, विकास, कुलदीप, सविता, बबीता, हरीश, गीता और गायत्री को सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये अधिकारी
इस अवसर पर डॉ. असरुद्दीन वरिष्ठ सलाहकार, डा. नरेश गर्ग उप-सिविल सर्जन, डॉ. प्रदीप उप-सीएस, डॉ. शैलेंद्र उप-सीएस (दंत), डा.ॅ अनुज गर्ग-उप-सीएस, डॉ. नीलिमा उप-सीएस, डॉ. प्रिया उप-सीएस, डॉ. जय प्रकाश उप सीएस, डॉ. मनीष राठी डीएमएस, डॉ. मनोज शर्मा डीएमएस, डॉ. वीरेंद्र बसवाना एसएमओ, डॉ. जेएस मलिक एसएमओ, डॉ. मीनाक्षी एसएमओ, डॉ. मानव चौहान आरएमओ, डॉ. विवेक देसवाल एमओ, डॉ. मोनिका नरवाल डेंटल सर्जन, डॉ. सरिता एमओ, डा. संजय नरूला सलाहकार, डॉ. अमनदीप एमओ, सुनीता मैट्रन, सरोज प्रिंसिपल एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, वीरेंद्र चीफ फार्मासिस्ट, निर्मल सीटीओ, नेहा आईसीएनओ आदि उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X