Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम: नकली हादसे देखकर रुकते हैं, असली को करते हैं अनदेखा...

Updated on Sunday, August 21, 2022 16:04 PM IST

-सड़क पर एक्सीडेंट की शूटिंग देखने को लगी लोगों की भीड़
-कलाकारों ने असली एक्सीडेंट के समय सहायता करने को किया पे्ररित


गुरुग्राम। आज के दौर में इंसान सड़कों पर होने वाले हादसों में घायलों को बचाने के लिए कम ही दिलचस्पी दिखाते हैं। बहुत से लोग तो हादसा देखकर रुकना भी जरूरी नहीं समझते। अगर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाए तो बहुत से लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। यह सीख और संदेश दिया है युवा कलाकार निखिल सहराय ने। वे कहते हैं कि समाज में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो इंसानियत का फर्ज जिम्मेदारी से निभाते हैं।

 

(MOREPIC1)  


दरअसल, एचकेआई फिल्म अकादमी की ओर से निखिल यहां सेक्टर-10 चौक के सड़क दुर्घटना होने की शूटिंग कर रहे थे। साथ में टीम के कुछ और सदस्य भी थे। जैसे ही उन्होंने अपना काम शुरू किया तो उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। शूटिंग के दृश्य देखकर वहां हर कोई ठहरता जा रहा था। बाइक चालक हो या गाड़ी चालक। सभी के बे्रक वहां लग रहे थे। शूटिंग कर रहे कलाकारों को हर कोई अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने में लगा था। सभी को मालूम हो गया था कि वह सड़क दुर्घटना की शूटिंग हो रही है। लोगों की इस आदत कलाकार निखिल सहराय के दिमाग में सवाल पैदा कर दिया और उस सवाल से निखिल ने लोगों को जवाब भी दिया है। निखिल कहते हैं कि, नकली एक्सीडेंट के जिस तरह से सब वीडियो बना रहे थे। कलाकारों के बहुत पास आने की कोशिश कर रहे थे, अगर असली एक्सीडेंट होता तो ये ही लोग दूर से निकलते। ऐसा नहीं होना चाहिए।

 

(MOREPIC2)  


उनका कहना है कि हमें हर कदम पर कुछ ना कुछ अच्छा सीखना चाहिए। असली हादसे जब हमारे सामने होते हैं तो हमारी सोच बदल जाती है। जबकि हादसे में घायलों को हमारी मदद की जरूरत होती है। जरूरी है कि हम एक्सीडेंट में घायलों को देखकर दूर से निकलने की बजाय उन्हें अस्पताल पहुंचाएं। हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनकर हर व्यक्ति के साथ हुई अप्रिय घटनाओं में अपनेपन की सोच के साथ काम करना चाहिए। विशेषकर युवाओं को निखिल संदेश देते हैं कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें। हमने अपने देश के सम्मान के लिए तिरंगे लहराकर एक रस्म तो निभा ली है, लेकिन तिरंगे और राष्ट्र का सम्मान, रक्षा का महत्व तब और बढ़ जाता है जब हम अपने देश के नागरिकों का सम्मान करें। उनकी रक्षा में अपना योगदान दें।


निखिल कहते हैं कि, हम राह चलते किसी दुर्घटना में घायल की सहायता करके उसका बचाव कर सकते हैं। घायलों के लिए हम रक्तदान कर सकते हैं। हमारा खून किसी का जीवन बचाने में काम आए, यह भी बहुत बड़ी समाजसेवा है। निखिल कहते हैं कि वे कोई दार्शनिक तो नहीं हैं, लेकिन एक अपनी शूटिंग से ही उसने बहुत कुछ सीख लिया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X