Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सरकारी कर्मियों की तर्ज पर पत्रकारों को मिलेगी मेडिक्लेम सुविधा:मनोहर लाल

Updated on Thursday, March 16, 2023 18:41 PM IST



चंडीगढ़।
 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐलान किया है कि प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर अब पत्रकारों को भी मेडिक्लेम सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की एक टीम ड्राफ्ट योजना तैयार कर रही है। जिसे बहुत जल्द लागू कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री गुरुवार को चंडीगढ़ में मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन द्वारा करवाई गई 151 पत्रकारों को टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी प्रदान करने के बाद प्रदेश भर से आए हुए पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश सरकार का फोकस अन्तोदय तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है, ठीक उसी प्रकार से एसोसिएशन प्रदेश के हर कस्बे, गांव तक बैठे समाज की लड़ाई लड़ रहे पत्रकारों के उत्थान को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है।
(SUBHEAD)
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को मेडिक्लेम देने के मामले में कार्रवाई चल रही है। पत्रकारों को भी उसी श्रेणी में शामिल किया जाएगा। सीएम ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पत्रकारों के लिए पेंशन सुविधा लागू की गई है।
(MOREPIC1) 
एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी की मांग पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों के लिए पेंशन की आयु सीमा को 60 साल से कम करने पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में भी जल्द ही सकारात्मक फैसला किया जाएगा।
मीडिया वैलबिंग की मांगों पर सहानुभूति से विचार करते हुए जल्द ही पत्रकारों के कल्याण हेतु अनेक अन्य प्रकार की योजनाएं लागू करने की बात कही।
एसोसिएशन द्वारा बीमा करवाए जाने के कदम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा भी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पांच लाख रुपये की मुफ्त बीमा सुविधा प्रदान की जा रही है।
मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने चंडीगढ़ की तर्ज पर हरियाणा का पंचकूला में राज्य स्तरीय प्रेस क्लब की स्थापना करने तथा पत्रकारों को रियायती दरों पर आवास सुविधा उपलब्ध करवाने समेत कई मांगे रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। धरनी ने बताया कि संस्था के साथ आजा 450 से अधिक पत्रकार जुड़ चुके हैं। संस्था का पंजाब व हिमाचल में भी विस्तार किया जा रहा है।
(MOREPIC2) 
इस अवसर बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशल ने कहा कि पत्रकारिता बेहद जोखिम भरा कार्य होता जा रहा है। कोरोना काल के बाद समाचार पत्रों को कई तरह के संकटों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकार भी इन समस्याओं से अछूते नहीं रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन द्वारा शुरू किए गए 60 साल से अधिक आयु वाले कैथल से नवीन मलहोत्रा,अंबाला के सुमन भटनागर तथा सोनीपत से जगदीश त्यागी को लाला जगत नारायण पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण, प्रचार सलाहकार तरुण भंडारी, सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X