Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

गुरुग्राम: आजादी का अमृत महोत्सव...एचकेआई फिल्म एकेडमी ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated on Sunday, August 14, 2022 21:16 PM IST


गुरुग्राम। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत रविवार को एचकेआई फिल्म एकेडमी की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कादीपुर एन्कलेव स्थित एचकेआई फिल्म एकेडमी से शुरू हुई और लघु सचिवालय पहुंचे। यात्रा में बाइक पर सवार एकेडमी के छात्रों ने वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगाए। रास्ते भर माहौल देशभक्ति का रहा।

यह तिरंगा यात्रा एकेडमी के निदेशक रमेश चहल और एचकेआई के पदाधिकारी अभिमन्यु सिसाय के मार्गदर्शन में निकाली गई। तिरंगा यात्रा से पूर्व सभी छात्रों ने अपनी बाइक, स्कूटी पर सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाया। सभी को लाइन में लगाकर यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। युवाओं में जोश खूब रहा। भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम रास्ते भर गूंजता रहा। एकेडमी परिसर से शुरू हुई यह यात्रा लघु सचिवालय तक हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रही। अनुशासनात्मक तरीके से छात्रों ने यह रैली निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया।

(MOREPIC1) 

निदेशक रमेश चहल और अभिमन्यु सिसाय ने कहा कि सामाजिक तौर पर चाहे हम किसी भी धर्म, जाति से संबंध रखते हों, लेकिन हमारे दिल में सबसे पहले राष्ट्रीयता, भारतीयता होनी चाहिए। हमें अपने देश पर गर्व होना चाहिए। सदा अमन, चैन, एकता और भाईचारे का संदेश हमारे यहां दिया गया है। अनेकता में एकता और पौराणिकता में नवीनता के बीच भी हम एक ध्वज के नीचे खुद को सुरक्षित मानते हैं। कृषि प्रधान देश होते हुए हमने आज ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर लिया है।

उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है। खेलों में हमने दुनिया में नाम कमाया है। बेटों के साथ हमारी बेटियां भी मजबूती के साथ दुनिया में भारत का तिरंगा ऊंचाई पर ले जा रही हैं। उन्होंने एकेडमी में प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को यह भी संदेश दिया कि जिस भी क्षेत्र में काम करो, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दो। सफलता पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करनी पड़ती है। इसका कोई शॉर्टकट नहीं है। उन्होंने सभी को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X