Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शहर वहीं तरक्की करता है जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आते हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Updated on Thursday, April 03, 2025 18:44 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि “शहर वहीं तरक्की करता है जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आते हैं”। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में देश व विदेश के बडे तथा मैट्रोपोलिटन शहरों की तर्ज पर ओपन/डबल डेकर बस चलाने की योजना है जोकि पर्यटकों को शहीद स्मारक, साइंस सेंटर, बैंक स्क्वेयर, रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क तक घुमाएगी। इससे लोगों को शहर की खूबसूरती देखने का बेहतर अवसर मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज सुभाष पार्क में सुधार कार्य को लेकर पार्क की मैनेजमेंट कमेटी के अलावा एसडीएम, ईओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की

श्री विज आज अंबाला में अपने आवास पर सुभाष पार्क में सुधार एवं अन्य कार्यों को लेकर सुभाष पार्क मैनेजमेंट कमेटी के अलावा एसडीएम, ईओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार, ईओ रविंद्र कुहार, सुभाष पार्क मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन संजीव वालिया के अलावा कपिल विज, सीए एडी गांधी, जसवंत जैन, नवल सूद, ललता प्रसाद, बीएस बिंद्रा, एसएस सहगल, सुरेंद्र सहगल गोपी, आरती सहगल, संजीव बब्ला, प्रवीण रस्तोगी, अजय सेठी, भरत कोछड़, संजीव अत्री, रेणु चौहान, श्याम सुंदर अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि सुभाष पार्क आज अम्बाला ही नहीं बल्कि हरियाणा में आकर्षण का केंद्र बन गया है जहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कमेटी के सदस्यों व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में टॉय ट्रेन और हॉट एयर बैलून चलाने की सुविधा प्रारंभ की जाए। उन्होंने इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए क्योंकि इनके प्रारंभ होने से पार्क में बच्चों व लोगों के मनोरंजन में और इजाफा होगा।

सुभाष पार्क में हॉट लाइन से होगी विद्युत आपूर्ति, मंत्री विज ने निर्देश दिए

बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क में बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा की। उन्होंने सुभाष पार्क को बिजली की हॉट लाइन से जोड़ने के लिए बिजली अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। हॉट लाइन से बिजली आपूर्ति होने पर पार्क में विद्युत आपूति निरंतर होगी।  

सुभाष पार्क में सीजनल व ऑल वेदर फूल लगाए जाए ताकि पार्क हर समय खिलता दिखे - विज

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि सुभाष पार्क में इस समय कई फूल व पौधे लगे हैं जोकि आकर्षण का केंद्र है। मगर फूलों की संख्या को और बढ़ाया जाए ताकि पार्क हर समय खिलता हुआ नजर आए। उन्होंने कहा कि पार्क में सीजनल और ऑल वेदर दोनों फूल लगाए जाए। फूल लगाने के लिए अलग-अलग स्थानों का चयन किया जाए। इसके लिए उन्होंने फूलों की किस्मों का चयन करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क की झील को साफ रखने के लिए इसमें मछलियां डालने के निर्देश दिए जोकि झील के पानी को साफ रखती है। इसके लिए उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने झील में लगे फाउंटेन की मरम्मत कर उन्हें चालू करने, झील में नियमित तौर पर पानी डालने आदि के निर्देश भी दिए। श्री अनिल विज ने पार्क में लगे म्यूजिकल फाउंटेंन को भी नियमित तौर पर जांचने के निर्देश दिए ताकि शाम के समय लोग म्यूजिकल फाउंटेंन का लुत्फ उठा सकें।

सुभाष पार्क में नहीं होगी किसी भी वाहन की एंट्री, मंत्री अनिल विज ने दिए सख्त निर्देश

सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में सामान पहुंचाने व अन्य कार्यों के लिए आ रहे छोटे वाहनों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पार्क के अंदर कोई भी गाड़ी भविष्य में प्रवेश नहीं करेगी। उन्होंने थियेटर में स्थाई तौर पर साउंड सिस्टम लगाने तथा पार्क में अलग-अलग स्थानों पर लगे म्यूजिक स्पीकरों को भी नियमित तौर पर चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, पार्क में प्लास्टिक के डस्टबिन अलग-अलग स्थानों पर लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क में फूड कोर्ट की एंट्री रोड की तरफ से भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों मुख्य हॉल में फूड कोर्ट की एंट्री रोड की तरफ हो ताकि पार्क के समक्ष रोड से गुजरने वाले लोग भी खाने-पीने का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि दोनों फूड कोर्ट को अलॉट करने के लिए पुनः टेंडर आमंत्रित किए जाए। इसी प्रकार, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान कहा कि पार्क में बनाए गए तीसरे हॉल में ई-लाइब्रेरी का प्रावधान किया जा रहा है ताकि बच्चे यहां बैठकर रीडिंग कर सकें। इसके अलावा, यहां पर राउंड टेबल लगाने का भी प्रावधान किया जाए ताकि पार्क में सुधार कार्यों को लेकर आयोजित होने वाली बैठके भी यहां आसानी से की जा सके।

बैठक के दौरान श्री विज ने पार्क में सुरक्षा, लाइटों को नियमित तौर पर चौक करने, प्रवेश मार्गों पर चौकसी रखने, मुख्य गेट से एंट्री व एग्जिट करने, झील में पानी का लेवल ठीक रखने व अन्य दिशा-निर्देश भी दिए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X