Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के स्कूलों में चलेगा स्वास्थ्य जीवन अभियान

Updated on Wednesday, April 23, 2025 15:27 PM IST

चंडीगढ़। ग्लोबल हेल्थ एंड एजुकेशन पर यूनेस्को चेयर के लिए भारत के राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता के पैरोकार डॉ. राहुल मेहरा ने हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए प्रदेश व्यापी स्वास्थ्य अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। जिसका नाम ‘कांउटडाउन टू ए हेल्दी लाइफ: ‘5-4-3-2-1-0’ दिया गया है।
तरंग हेल्थ अलायंस के कार्यकारी चेयरमैन एवं अमेरिका के प्रतिष्ठत वैज्ञानिक राहुल मेहरा ने बुधवार को चंडीगढ़ में बताया कि बचपन में ही स्वस्थ आदतों को जीवनशैली में शामिल करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत हरियाणा से हो रही है।

स्कूली बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा शुरु करने वाला पहला राज्य हरियाणा


तरंग हेल्थ अलायंस के साथ साझेदारी करने वाला पहला राज्य बना है, जहां स्कूल पाठ्यक्रम में व्यवस्थित स्वास्थ्य शिक्षा को शामिल किया गया है। अप्रैल 2024 से हरियाणा के 12 सरकारी स्कूलों में इस कार्यक्रम का पायलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संचालित किया गया है, जिससे यह स्पष्ट हुआ है कि रोज़मर्रा की सरल गतिविधियां भी स्वास्थ्य परिणामों में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।


डॉ. मेहरा ने बताया कि एक औसत भारतीय केवल 60 वर्ष की उम्र तक ही स्वस्थ रह पाता है। इसका सबसे प्रभावी समाधान रोकथाम है,और इसकी शुरुआत स्कूलों में स्वास्थ्य शिक्षा से होती है। आदतों के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण खिडक़ी स्कूल के वर्षों में ही खुली होती है। डॉ.राहुल मेहरा ने कहा कि हमने हरियाणा से अभियान की शुरुआत इसलिए की, क्योंकि इस राज्य ने स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता दिखाई है। राज्य सरकार ने तरंग हेल्थ अलायंस को अपने सार्वजनिक शिक्षा तंत्र के साथ निकटता से काम करने की अनुमति देकर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा इस जनजागरूकता और व्यवहार परिवर्तन के राष्ट्रीय अभियान का अग्रणी राज्य बनेगा।

5--प्रतिदिन पांच बार फल और सब्जय़िों का सेवन करें
4--दिन में कम-से-कम चार बार साबुन और पानी से हाथ धोएं (शौच के बाद, नाश्ते, दोपहर और रात के भोजन से पहले)
3--प्रतिदिन तीन बार प्रोटीन युक्त भोजन लें।
2--मनोरंजन के लिए स्क्रीन समय को दो घंटे या उससे कम रखें
1--प्रतिदिन कम-से-कम एक घंटा शारीरिक गतिविधि में भाग लें
0--तंबाकू, मीठे पेय पदार्थ और नमकीन पैक्ड स्नैक्स से दूर रहें।


डॉ राहुल मेहरा ने कहा कि यदि दीर्घकालिक स्वास्थ्य में सुधार लाना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत बच्चों से करनी होगी। 5-4-3-2-1-0 अभियान हरियाणा को एक सरल और वैज्ञानिक ढांचा प्रदान करता है। अभियान में छह दैनिक स्वास्थ्य आदतों को एक आसान काउंटडाउन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि ये आदतें केवल बच्चों के लिए नहीं बल्कि इसका उद्देश्य परिवारों और स्कूलों को एकजुट कर स्वास्थ्य की एक सकारात्मक संस्कृति विकसित करना है।
स्कूलों से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस अभियान को प्रार्थना सभाओं में शामिल करें, छात्रों से स्वास्थ्य प्रतिज्ञा लें, पोस्टर प्रतियोगिताओं जैसे रचनात्मक आयोजनों के ज़रिए इसे मज़बूत करें और पीटीएम व सामुदायिक सत्रों के माध्यम से माता-पिता को भी इसमें भागीदार बनाएं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X