Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

समाजसेवी ओमप्रकाश मेहरा को धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Updated on Friday, April 25, 2025 20:35 PM IST

रोहतक। जिला के खंड कलानौर के गांव जेठपुर (तैमूरपुर) निवासी समाजसेवी ओमप्रकाश मेहरा के निधन पर धार्मिक, सामाजिक संगठनों के साथ राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शोक के 9 दिन तक उनके आवास पर शोक और संवेदना अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। बता दें कि समाजसेवी ओमप्रकाश मेहरा (71) का बीती 15-16 अप्रैल 2025 को रात करीब 3 बजे निधन हो गया था। उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावुकता से अंतिम विदाई दी।
शोक के दिनों में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे लोगों ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया। हमेशा हर किसी की मदद के लिए आगे रहने वाले ओमप्रकाश मेहरा ने सामाजिक क्षेत्र के साथ राजनीतिक, धार्मिक क्षेत्र में भी काम किया। बेटी बचाने के प्रति उनकी सकारात्मक सोच रही। घर में बेटियों के जन्म पर कुआं पूजन और मा भगवती का जागरण करवाकर उन्होंने समाज को जागृत किया। हरियाणा सरकार में मंत्री रहीं करतार देवी के साथ उनके पारिवारिक संबंध रहे।
वे हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 1970 में स्थापित हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड के वीटा मिल्क प्लांट जींद और रोहतक में सेवाएं दे चुके थे। ओमप्रकाश मेहरा का ज्यादा जीवन जनसेवा में बिता है। उनके सहपाठियों ने उनके जीवन से जुड़े संस्मरण सांझा किए। उनके तीन पुत्र है। पुत्र संजय कुमार मेहरा पत्रकार, बसंत कुमार मेहरा मार्केट कमेटी में सचिव और सबसे छोटा पुत्र विनोद कुमार मेहरा गांव के सरपंच रह चुके है। पिता ओमप्रकाश मेहरा के अनुभवों से सरपंच विनोद कुमार मेहरा ने अपने कार्यकाल में गांव का समग्र विकास करके कायापलट की। 
 
इन सब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कलानौर की विधायक शकुन्तला खटक, भारतीय जनता पार्टी के रोहतक जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, भिवानी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप सिंह, कांग्रेस युवा नेता धीरज अखरिया, सुनील कुमार, पुलिस अधिकारी सोमबीर ढाका, भिवानी जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी श्याम सुंदर बंसल, रोहतक जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी धर्मराज दांगी, पानीपत मार्केट कमेटी से सचिव देवेंद्र ढुल, रोहतक जिला मार्केट कमेटी के सचिव दीपक लोहचब, जींद से सचिव संजीव जांगड़ा, महम से सचिव दीपक कुमार, फील्ड स्टाफ एसोसिएशन मंडी बोर्ड के प्रधान सिकंदर सांगवान, भिवानी से सचिव अनिल कुमार, लोहारू से सचिव अनिल कुमार, रिटायर्ड डीएसपी हरियाणा पुलिस प्रताप सिंह, डीएसपी हिसार सुनील कुमार, अतिरिक्त उपनिरीक्षक हरियाणा पुलिस राजेश जांगड़ा, गुरुग्राम जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार, चंडीगढ़ से वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा, हरियाणा मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र के पूर्व उपनिदेशक विश्व दीपक त्रिखा, थिएटर आर्टिस्ट अविनाश सैनी, मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन एडवोकेट, स्वास्तिक फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राज सैनी बिसरवाल, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज संस्था से गगनदीप सैनी, ब्लॉक समिति गढ़ी हरसरू के पूर्व मेंबर एडवोकेट जयभगवान सैनी के अलावा पूर्व सरपंच बिजेंद्र सिंह बलम, पूर्व सरपंच नरेश कुमार मसूदपुर, पूर्व सरपंच राकेश कुमार पटवापुर, पूर्व सरपंच जयराज माङोधी जाटान, पूर्व सरपंच श्रीभगवान गढी, पूर्व सरपंच अजीत सिंह पिलाना, पूर्व सरपंच अमित कादयान काहनौर, वर्तमान सरपंच राकेश ककराना, सुनील ढुल पटवापुर, सोमबीर बलम, नवीन कुमार काहनौर, अनूप माडोधी जाटान, बिजेंद्र माडोधी रांगडान, ग्राम सचिव कुलदीप सिंह, दर्शन, राजेश समेत अनेक लोगों ने शिरकत करके दिवंगत ओमप्रकाश मेहरा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
पत्रकारिता जगत से जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन गुरुग्राम के प्रधान संजय यादव, वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक अग्रवाल, राजेश यादव, महेश शर्मा, बलराज दायमा, ईश्वर शर्मा, धर्मेंद्र कौशिक, अशोक दलाल, भिवानी से अशोक शर्मा, राजकुमार, अशोक कौशिक, देवेंद्र कुमार वर्मा, राकेश भट्ठी, रोहतक से प्रमोद सैनी, जितेन्द्र, अनिल शर्मा, अनिल शर्मा, सुरेश मेहरा, महेश चुग, अनिल चहल, विक्रम, दीपक खन्ना आदि ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X