Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के मुख्य सचिव ने सौ फीसदी आधार कवरेज पर बल दिया

Updated on Wednesday, April 02, 2025 19:02 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां विशिष्ट पहचान कार्यान्वयन समिति (यूआईडीआईसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशभर में शत-प्रतिशत आधार की आवश्यकता पर बल दिया।

आधार पंजीकरण में तेजी लाने के लिए, श्री रस्तोगी ने बैंकिंग और डाक विभाग समेत सभी विभागों को जल्द से जल्द आधार नामांकन किट्स की पूर्ण सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, आधार सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर भी बल दिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रों को आधार पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में विशेष नामांकन शिविर आयोजित किए जाएं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नागरिकों की डिजिटल पहुंच बढ़ाने के लिए एम-आधार ऐप और माय-आधार पोर्टल को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।

आधार पंजीकरण बढ़ाने के लिए स्कूलों में लगेंगे विशेष नामांकन शिविर

श्री रस्तोगी ने निर्देश दिए कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर सभी माता-पिता से 5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विभाग आधार केंद्रों और अन्य कार्यालयों में प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं के लाभार्थियों का आधार आधारित प्रमाणीकरण सुनिश्चित करें। साथ ही, सभी सरकारी विभागों में आधार आधारित चेहरा प्रमाणीकरण उपस्थिति प्रणाली भी लागू की जाए।

बैठक के दौरान, चंडीगढ़ स्थित यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय की उप-महानिदेशक श्रीमती भावना गर्ग ने 0-5 वर्ष की आयु के बच्चों में आधार नामांकन बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के लिए पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच सहयोग से टीकाकरण केंद्रों पर आधार किट तैनात करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में बैंकिंग और डाक विभाग के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X