Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सड़कों की मरम्मत के लिए बनाई खास योजना : रणबीर गंगवा

Updated on Wednesday, April 02, 2025 19:02 PM IST

चंडीगढ़ |  हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा की सड़कों की मरम्मत के लिए विभाग ने खास योजना बनाई है। अगले 6 महीनों में इस पर विशेष कार्रवाई होगी , साथ ही प्रदेश की सड़कों के जाल को सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि आमजन के लिए बेहतर और सुगम सफर हो सके।

श्री रणबीर गंगवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आने वाली करीबन 6300 किलोमीटर सड़कों की रिपेयरिंग का कार्य इस अवधि के दौरान करने का एक्शन प्लान बनाया है। विशेष टेंडर के जरिए  काम होगा।

अगले 6 महीनों में करीबन 6300 किलोमीटर सड़कों की होगी रिपेयरिंग ,हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में 4.41 करोड़ के 2 एजेंडे स्वीकृत

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सदन में घोषणा की थी कि आगामी 6 महीने के अंदर-अंदर सभी सड़कों की आवश्यकता अनुसार मरम्मत करवाई जाएगी। श्री गंगवा ने विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर लाने के लिए खास योजना तैयार की जाएं। 

उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार काम कर रही है, विभाग के प्रयास है कि जनता को बेहतर और उच्च क्वालिटी की सड़कें मिले। विभाग के अधिकारियों को खास निर्देश दिए गए है कि क्वालिटी में किसी प्रकार का समझौता  नहीं होगा। उन्होंने गर्मी के मौसम में पेयजल को लेकर की जाने वाली तैयारियों के बारे में कहा कि इसे लेकर भी तैयारियां पूरी हैं, संबंधित विभाग के अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए जा चुके है। श्री गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है, सरकार का यही प्रयास है कि ऐसी योजनाएं बनाई जाएं जिससे जनता को फायदा हो।

हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में लिए अहम फैसले

चंडीगढ़ सचिवालय में बुधवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा तथा  सदस्य शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा की अध्यक्षता में हुई विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) की बैठक में 3 एजेंडे रखे गए थे।

बैठक में ब्लीचिंग पाउडर, पॉली एल्युमिनियम क्लोराइड एवं स्टेनलैस स्टील स्कीन परचेजिंग को लेकर प्रक्रिया में शामिल हुई कंपनियों से कमेटी ने बातचीत की। इस दौरान पॉली एल्युमिनियम क्लोराइड एवं स्टेनलैस स्टील स्कीन के 4.41 करोड़ के 2 एजेंडे स्वीकृत किए गए। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यही है कि उच्च क्वालिटी की सुविधा जनता को मिले।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X