Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

संवाद संस्कृति का आधार, लोकतंत्र की आत्मा : कल्याण

Updated on Thursday, April 03, 2025 18:43 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि संवाद हमारी संस्कृति का आधार होने के साथ लोकतंत्र की आत्मा भी है। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत में अपनी भूमिका तय करने का आह्वान किया है। कल्याण हरियाणा विधान सभा में राजधानी युवा संसद की ओर से आयोजित हरियाणा युवा संवाद के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान ग्रामीण हरियाणा में डिजिटल विभाजन को पाटने पर और महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा व वित्तीय सहायता में सरकारी कल्याण योजनाओं तक आसान डिजिटल पहुंच सुनिश्चित करने संबंधी विषयों पर चर्चा हुई।

विस अध्यक्ष ने हरियाणा युवा संवाद में विद्यार्थियों को विकसित भारत में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया

हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि इस युवा संवाद में लिए गए दोनों ही विषय बहुत महत्वपूर्ण है। इन पर युवा विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी है। पूरक प्रश्नों के जवाब इतने सटीक और त्वरित थे कि ऐसा लगा जैसा असली में ही विधान सभा का बजट सत्र की चल रहा हो। संवेदनशील विषयों को गंभीरता से रखा गया। और इस दौरान सत्र की तरह ही शेरो-शायरी भी हुई।

इस महान सदन में प्रदेश का भविष्य तय होता, नीतियां बनती हैं, विकास का खाका तैयार होता है। योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए बजट पारित किया जाता है। उसके बाद बजट के खर्च की समीक्षा भी की जाती है। प्रदेश के इन सभी विषयों पर चर्चा होती है। सीएजी की रिपोर्ट इत्यादि की समीक्षा की जाती है। युवा विद्याथियों को सदन में इस प्रकार से चर्चा का मौका मिलना बहुत सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि हम सबका उद्देश्य चर्चा के माध्यम से समस्याओं का समाधान, निष्कर्ष और निर्णय लेना। इन सभी का केंद्र बिन्दु संवाद है। इस कार्यक्रम के दौरान अच्छा संवाद हुआ है। संवाद हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। यहां बड़े-बड़े विषयों पर फैसला लेने से पहले संवाद किया जाता था। यह प्रथा आज भी हमारे घरों में जारी है, जिसमें सभी परिजन बैठ कर निर्णय लेते हैं। मोहल्ले के विषयों पर अनेक घर तो गांव के विषयों पर गांव के प्रमुख लोग निर्णय लेते हैं। इसी प्रकार प्रदेश के विषयों पर विधान सभा में और देश के विषयों पर संसद चर्चा करती है। संवाद का कोई भी मंच हो सकता है। अदृश्य मंच से भी संवाद हो सकता है। सोशल मीडिया पर इसका एक माध्यम है।

हमें यह ध्यान रखना होगा कि संवाद सही दिशा में आगे बढ़ रहा है या नहीं। इसके लिए सबसे जरूरी है मर्यादा। विषयों पर फोकस रखना जरूरी है। पक्ष और विपक्ष दोनों की चर्चा से ही कोई निष्कर्ष निकलता है। हमें एक दूसरे की बातों को स्वीकार करने का भाव रखना होगा।

हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे प्राचीन लोकतंत्र भी है। विधान मंडल में हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। विधान पालिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका और चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया की अपनी भूमिका है। इन सबमें विधानपालिका की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यही वह निकाय है जो सरकार के कार्यों की समीक्षा करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन नेशन-वन लेजिस्लेशन का सपना देखा है। हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कृत्रिम सूचना आधारित तकनीक से डाटा का डिजिटलाइजेशन करेंगे। गत दिनों पटना में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के सम्मलेन में विधायिका के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का निर्णय हुआ है। शहरी निकाय, पंचायती राज संस्थाओं के भी सम्मेलन होंगे। युवा और महिलाओं को अवसर देने के लिए प्रयास होंगे। इसके लिए विद्यार्थियों के भी सम्मेलन करेंगे। आप सभी इनमें भाग लें।

देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए अपनी भूमिका तय करें। हमेशा यह सोचे कि हम देश के लिए क्या कर रहे हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने विश्वास जताया था कि देश की जनता सेवा भाव वाला अच्छा नेतृत्व तैयार करती रहेगी। आज हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर राजधानी युवा संसद के सह संस्थापक एडवोकेट जय सैनी और एडवोकेट ईशा कपूर ने कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।  

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X