Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की होगी मुलाकात, भारत-बांग्लादेश के संबंधों में क्या आएगा सुधार?

Updated on Friday, April 04, 2025 10:23 AM IST

नई दिल्ली। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के दौरे पर हैं। इस दौरान एक दिलचस्प तस्वीर लोगों के सामने आई है, जहां रात्रिभोज के समय पीएम मोदी के साथ बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस बैठे दिखाए दिए।

इस डिनर की मेजबानी थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनवात्रा ने की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के साथ बैठे होने की तस्वीर सामने आने के बाद भारत और बांग्लादेश के बदलते संबंधों को लेकर इसे काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की हो सकती है मुलाकात

बांग्लादेश लगातार इस कोशिश में लगा हुआ है कि पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की द्विपक्षीय मुलाकात हो जाए और ये मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद पहल उच्च-स्तरीय वार्ता हो सकती है।

बता दें, पिछले कई मीहनों में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में काफी ज्यादा तनाव बढ़ा है और इसके पीछे काई कारण हैं। पड़ोसी मुल्क पर अल्पसंख्यकों पर हुए हमले, जिसमें मुख्य निशाना हिन्दुओं को बनाया गया था, ये एक मुख्य कारण है।

पीएम मोदी-यूनुस की बैठक के संभावित परिणाम

  • पीएम मोदी बांग्लादेश के साथ सहयोग जारी रखने की महत्वपूर्णता पर जोर दे सकते हैं।
  • चीन और पाकिस्तान के प्रभाव को संतुलित करने की कोशिश की जा सकती है।
  • भारत नए आर्थिक प्रस्ताव या रक्षा सहयोग की पेशकश कर सकता है।
  • बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर ध्यान देने पर जोर दिया जा सकता है।
  • भारत-बांग्लादेश के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी है, यह बैठक व्यापार विवादों को हल करने में मदद कर सकती है।
  • भारत कई जरूरी मुद्दे पर यूनुस से स्पष्ट रुख अपनाने की मांग कर सकता है।

भारत के साथ संबंध खराब होने के बाद बांग्लादेश का पाकिस्तान और चीन के साथ रिश्ता काफी ज्यादा मधुर हो गया है। पिछले दिनों मोहम्मद यूनुस ने चीन का दौरा किया था और उस दौरान उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं, जो भारत को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर यूनुस ने की थी टिप्पणी

मोहम्मज यूनुस ने भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों को लैंड लॉक्ड (जमीन से घिरा हुआ) बताया था और इस आधार पर बांग्लादेश को इस क्षेत्र का हिंदमहासागर का एकमात्र संरक्षक घोषित कर दिया था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया करारा जवाब

मोहम्मद यूनुस द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों पर की गई टिप्पणियों का भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कराया जवाब दिया था। उन्होंने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा था कि भारत बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से समझता है। उन्होंने ये भी याद दिलाया कि बंगाल की खाड़ी में भारत की सबसे लंबी तटरेखा है, जिसकी लंबाई करीब 6 हजार 500 किलोमीटर है।

जयशंकर ने कहा कि भारत और पूर्वोत्तर क्षेत्र बिम्सटेक के लिए एक कनेक्टिविटी हब बन रहा ह। यहां सड़क, रेलवे, जलमार्ग, बिजली ग्रिड और पाइपलाइनों का बड़ा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि त्रिपक्षीय राजमार्ग पूरा होने के बाद भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र सीधे प्रशांत महासागर से जुड़ जाएगा, जो बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला कदम होगा।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X