Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

भाजपा ने हाउस टैक्स के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्य सचिव से मिलकर जताया विरोध

Updated on Thursday, April 03, 2025 18:46 PM IST

चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में लागू किए गए हाउस टैक्स को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, महापौर हरप्रीत कौर बबला, नगर निगम के भाजपा पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर इस टैक्स को तुरंत वापस लेने की मांग की। भाजपा नेताओं ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह टैक्स जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रहा है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

“जनता पर बोझ डालने वाली नीतियां मंजूर नहीं” – भाजपा

महापौर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता पहले से ही महंगाई से जूझ रही है, ऐसे में हाउस टैक्स लगाकर आम नागरिकों को और परेशान करना सरासर अन्याय है। भाजपा पूरी ताकत के साथ जनता के साथ खड़ी है और इस जनविरोधी टैक्स के खिलाफ हरसंभव संघर्ष करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि “चंडीगढ़ के नागरिकों को पहले से ही केंद्र सरकार कई सुविधाएं दे रही है। ऐसे में नगर निगम द्वारा नया टैक्स लगाकर जनता पर बोझ डालना गलत है। यदि प्रशासन इसे जल्द से जल्द वापस नहीं लेता, तो भाजपा सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।”

नगर निगम के पार्षदों ने भी जताया विरोध

भाजपा के नगर निगम पार्षदों ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर निगम का काम जनता पर बोझ बढ़ाना नहीं, बल्कि उनके हितों की रक्षा करना है। हाउस टैक्स पूरी तरह अनुचित है और भाजपा इसके खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

भाजपा की तीन प्रमुख मांगें:

चंडीगढ़ की जनता पर लगाए गए हाउस टैक्स को तुरंत वापस लिया जाए। प्रशासन को आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने के बजाय उनके विकास और कल्याण के लिए काम करना चाहिए। यदि टैक्स वापस नहीं लिया गया, तो भाजपा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

भाजपा नेताओं ने साफ कर दिया है कि यदि प्रशासन ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो जनता के समर्थन से पार्टी सड़कों पर उतरेगी और बड़ा प्रदर्शन करेगी। भाजपा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने को तैयार है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X