Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

गाजे-बाजे के साथ शादी के माहौल में हुआ 'सरबाला जी' का दमदार ट्रेलर लॉन्च

Updated on Monday, July 07, 2025 22:47 PM IST

मोहाली । पंजाबी गीतों की तरह जब कोई कहानी सीधी दिल में उतर जाए, जब उसमें रिश्तों की मिठास हो, अपनेपन की गर्माहट हो और ज़िंदगी की सच्चाई हो, तब वह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एहसास बन जाती है। ‘सरबाला जी’ भी ऐसी ही कहानी है, जो पंजाब की मिट्टी, उसकी महक और उसके जज़्बातों को बड़े पर्दे पर जिंदा कर देती है।
सोमवार को 'द मोहाली क्लब, विंडहैम' में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहाँ फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। इस मौके पर गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क, सरगुन मेहता, निमरत खैरा, गुग्गू गिल, गिरीश कुमार, निर्देशक मंदीप कुमार और निर्माता कुमार तौरानी ने मीडिया से रूबरू होकर फिल्म से जुड़ी बातें साझा कीं।
सरबाला जी 1930 के दौर की पृष्ठभूमि पर बनी एक मज़ेदार फिल्म है, जिसकी कहानी दो चचेरे भाईयों सुचा और गज्जन सिंह तथा गज्जन और पयारो की अनोखी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। एक तरफ शर्मीले गज्जन हैं, जिन्हें शादी का नाम सुनते ही पसीना आ जाता है, तो दूसरी ओर पयारो हैं, जो लड़कों जैसे तेवर और मजबूत इरादों वाली लड़की है। पूरी कहानी तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी, जिसकी दमदार झलक ट्रेलर लॉन्च के कार्यक्रम में भी देखने को मिली, जब गाजे-बाजे और बारात के साथ सभी शादी के रंग में रंगे हुए दिखे।
गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि यह फिल्म नहीं, एक अहसास है। इसे निश्चित ही पंजाब के दिल की आवाज़ के रूप में पहचान मिलेगी।
टिप्स फिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन मंदीप कुमार ने किया है और इसे कुमार तौरानी ने प्रस्तुत किया है। फिल्म की कहानी लिखने का श्रेय इंदरजीत मोगा को जाता है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X