नई दिल्ली। पंजाबी संगीत प्रेमियों के लिए नया गीत ‘तेनू पहनावा झांझरा’ (Tenu Pehnava Chanjhra) रिलीज हो गया है। Cherished Moments Production के बैनर तले तैयार इस गीत में गायक सूरज मल्होत्रा ने अपनी आवाज और अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। रोमांटिक अंदाज और आकर्षक फिल्मांकन से सजे इस गीत में अभिनेत्री काजल भी नजर आ रही हैं।
सूरज मल्होत्रा ने गायन के साथ गीत लेखन और अभिनय की भी संभाली जिम्मेदारी, काजल ने निभाई मुख्य भूमिका
गीत की खास बात यह है कि सूरज मल्होत्रा ने गायकी के साथ-साथ इसके बोल लिखने और अभिनय की जिम्मेदारी भी निभाई है। गीत का संगीत हर्ष वर्ष्णेय ने तैयार किया है, जबकि वीडियो निर्माण Brothers Studio ने किया है। इसकी कोरियोग्राफी भी सूरज मल्होत्रा ने ही की है।
गीत की रिलीज के अवसर पर इससे जुड़े कलाकारों और सहयोगियों को शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर अश्वनी शर्मा (एंटी करप्शन), युवा भाजपा नेता मयंक शर्मा, सूरज मल्होत्रा के पिता ओ.पी. मल्होत्रा, भाई नितिन मल्होत्रा, रामपुरा गांव के प्रधान प्रणय नौरंग खेरी, गृह मंत्रालय के सदस्य सुरेश शर्मा और युवा नेता नीरज भारद्वाज सहित अन्य लोगों का सहयोग और शुभकामनाएं रहीं।
गीत के निर्माण में Cherished Moments Production, संगीतकार हर्ष वर्ष्णेय, अभिनेत्री काजल और Brothers Studio की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रिलीज के बाद टीम को उम्मीद है कि यह पंजाबी गीत संगीत प्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगा।
P News एवं AN Magazine की ओर से सूरज मल्होत्रा, काजल, हर्ष वर्ष्णेय और पूरी निर्माण टीम को गीत की रिलीज पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।