नई दिल्ली,10 अक्टूबर, डॉ नदीम अहमद | राजधानी दिल्ली में त्योहारों की रंगत तब और गहरी हो गई जब ग्लिट्ज़ एंड ग्लो की फाउंडर रुचिका कपूर और स्मृति महाजन ने 10 अक्टूबर को आनंदा बैंक्वेट हॉल, मोती नगर में गरबा और दिवाली के अवसर पर एक बहुत ही शानदार और भव्य इवेंट का आयोजन किया। इस रंगारंग शाम में दिल्ली की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर इवेंट की शोभा बढ़ाई।
इस पूरे भव्य आयोजन को चीफ पैट्रन शिल्पी बहादुर ने अपना पूरा समर्थन दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
रुचिका कपूर और स्मृति महाजन द्वारा आयोजित इस इवेंट के मुख्य स्पॉन्सर सीके बिरला हॉस्पिटल और इंद्रिया ज्वेलर्स रहे, जबकि दिल्ली की प्रसिद्ध हस्ती दिशि भटनागर भी इवेंट की स्पॉन्सर रहीं। इवेंट की सपोर्टर भक्ति दुबे ने अपने भरपूर सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर डॉ. मनीषा कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
ग्लिट्ज़ एंड ग्लो द्वारा गरबा और दिवाली का भव्य जश्न
कार्यक्रम का आरंभ गरबा की धुन पर हुआ, जहां गरबा डांसर्स ने सभी अतिथियों को गरबा करवाया और सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। द ग्रूव लैब की आरना और उनकी टीम ने अपनी ज़बरदस्त डांस परफॉर्मेंस से सभी का खूब मनोरंजन किया।
इसके बाद फैशन का जलवा बिखरा। सभी मॉडल्स ने ट्रेंडिंग दुल्हनिया के खूबसूरत लहंगे पहन कर रैंप पर वॉक किया। फैशन शो में मेल मॉडल तापस कुमार ने भी अपनी शानदार वॉक से सबका दिल जीत लिया। फैशन शो की ज्यूरी राखी तंवर और नेहा मित्तल रहीं, जिन्होंने फैसला सुनाते हुए मीनाक्षी ढींगरा को मिसेज़ गरबा क्वीन का खिताब दिया, जबकि सलोनी सिंह सेकंड रनर अप और नेहा गुप्ता फर्स्ट रनर अप रहीं। सभी मॉडल्स के लिए क्राउन स्पॉन्सर एजे क्राउन्स के ओनर अविनाश गोयल रहे।
इवेंट में *वीवीआईपी गेस्ट्स हेमा छाबड़ा, भारती नारंग, सुभाष जिंदल, पूर्णिमा चौहान, सेलिब्रिटी गेस्ट पूनम कालरा , अपनी संस्कृति से ज्योति शर्मा और अंजुम ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
ग्लिट्ज़ एंड ग्लो की स्टार ऑफ द इवेंट सोफिया पनेसर और क्वीन ऑफ द इवेंट नेहा कौर ने भी अपना पूरा सपोर्ट दिया और इवेंट की शोभा बढ़ाई।
फैशन शो की चमक बनीं मॉडल्स - शो स्टॉपर आरती यादव, शो ओपनर सलोनी सिंह, आशा त्यागी, अल्पा मिश्रा, खुशी कौर, माही कौर, नेहा गुप्ता, पूजा मेहरा, प्रेरणा जैन, अनुपमा डे घोष और मेल मॉडल तापस कुमार।
इवेंट के गिफ्टिंग स्पॉन्सर्स फिटनेस फ्रूट्स से राहुल भाटिया, ग्लैमर एंड रेडियंस से नेहा भाटिया रहे। सबसे बड़ा धन्यवाद ग्रेस फैशन की फाउंडर गरिमा जी का, जो पहली बार ग्लिट्ज़ एंड ग्लो से जुड़ीं और सभी अतिथियों की गिफ्टिंग स्पॉन्सर रहीं। साथ ही चिनार ज्वेलर्स का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने फैशन शो के लिए मॉडल्स को अपनी खूबसूरत ज्वेलरी प्रदान की।
इवेंट की कोर टीम राखी सेठ, अनिता कौर, रविंदर कौर ने दिन-रात मेहनत कर इस इवेंट को सफल बनाया। ट्रॉफी पार्टनर गौरव मित्तल और मन्नत एंटरटेनमेंट से लोकेश सडीजा का भी इवेंट को सफल बनाने में भरपूर सहयोग रहा।
अंत में आयोजक रुचिका कपूर और स्मृति महाजन ने चीफ पैट्रन शिल्पी बहादुर सहित सभी अतिथियों, स्पॉन्सर्स और टीम का दिल से धन्यवाद किया।