नई दिल्ली,डॉ नदीम अहमद:- लाजपत भवन, दिल्ली में SART Shades of India Magazine की ओर से Golden Grace Fashion Show 2026 एवं श्रवण-श्रवणी सेवा सम्मान* का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर सविता अरोड़ा, राखी तनवर, सोनिया लांबा राना एवं ईशा सक्सेना द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में साइं सेवा धाम वृद्धाश्रम के माता-पिता ने फैशन शो में हिस्सा लेकर अपने आत्मविश्वास और उत्साह से सभी का मन मोह लिया। वृद्धाश्रम के माता-पिता के लिए वार्डरोब कलेक्शन वैभव श्रीवास्तव और उनकी team वैभव क्रिएशन की ओर से उपलब्ध कराया गया, जबकि उनका खूबसूरत मेकअप हरजिंदर कौर चीमा एवं माही मेकओवर की टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की एक बेहद भावुक प्रस्तुति ईशा सक्सेना एवं रवि राजपूत की टीम द्वारा बागबान के भावपूर्ण गीत पर दी गई। माता-पिता के प्रेम और रिश्तों की भावनाओं को दर्शाती इस प्रस्तुति ने पूरे सभागार को भावुक कर दिया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
श्रवण-श्रवणी सेवा सम्मान से समाजसेवियों का सम्मान, वृद्धाश्रम के माता-पिता ने रैंप पर बिखेरा आत्मविश्वास
कल्याण ट्रस्ट एवं Infinity ग्रुप गोविन्द ठाकुर की ओर से सामाजिक नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं वृद्धाश्रम के माता-पिता के जीवन से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत की गईं।
वहीं जगदीश लांबा जी की विशेष प्रस्तुति में श्रवण कुमार के अपने माता-पिता के प्रति प्रेम, सेवा, त्याग और समर्पण को भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया।कार्यक्रम में गोयल मेडिकॉस के सीईओ डॉ.बसंत गोयल, गौरव धवन मन्नतें फाउंडेशन के फाउंडर, भावना नागपाल, अभिनेता जुनेद हुसैन खान,एक्टर सार्थक चौधरी एवं डॉ नीलम मिश्रा जी, expression 360 सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। और उनका पूरा सहयोग मिला, प्रोफेशनल एंकर मॉडल एक्ट्रेस शिल्पी बहादुर के द्वारा पूरे प्रोग्राम की एंकरिंग की गई जिन्होंने प्रोग्राम में समा बांध दिया।
इस अवसर पर दीपक मित्तल, T.N ओमकार, डॉ. विनोद सक्सेना, नेहा श्रीवास्तव,निशि ज्योति,मोहित नागर, रिया वर्धन, डॉ आदेश कुमार, डॉ. सत्यबेंदु कुमार, इंदरजीत कौर, रेनू लूथरा, शिने सूरी,एवं वंदना सूरी एवं शिखा कम्बोज को श्री श्रवण-श्रवणी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजन ने फैशन और प्रतिभा के साथ माता-पिता के सम्मान, सेवा, प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का भावपूर्ण संदेश दिया।
जिन माता-पिता ने हमें उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उनके जीवन के पड़ाव पर उनका हाथ थामना ही सच्ची संतान होने की पहचान है।
मीडिया पार्टनर रहे जैन ब्रदर्स, viral खबर, P NEWS, AN MAGAZINE,SHATINATH.