नई दिल्ली। उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं भव्य अंदाज में मनाई गई। वर्षगांठ समारोह में संगीत जगत से जुड़े कलाकारों, गायकों एवं अतिथियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्सव सेलिब्रेशन के आयोजकों को दूसरी वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के आयोजक एवं उत्सव सेलिब्रेशन के संस्थापक हरेंद्र और नरेंद्र ने सभी अतिथियों, गायकों एवं सहयोगियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
समारोह में आरती अरु, अमरजीत सरवान, अनिल बार्तवाल, अंजू सामी, धीरा सिंह, डॉ. रागिनी, गीता चौधरी, ज्ञान सिंह, हेमा पंत,ज्योति सतीजा, मधु शर्मा, एम.डी. त्यागी, नीलम भंसाली, एन.के. शर्मा, परी, पीयूष जैन, प्रदीप वार्ष्णेय, प्रियंका तंवर, पूर्णिमा भट्ट, रेशमा, संदीप जैन, संजय जाधव, श्रुति दास, सिमरन कौर, स्वाति गौतम, विजय लक्ष्मी, विजय शर्मा, विकास खेरा एवं प्रेमचंद सैनी सहित अनेक कलाकारों एवं अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गायकों एवं कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगा दिए। श्रुति दास ने कार्यक्रम में गायिका एवं मंच संचालिका के रूप में अपनी भूमिका निभाई और अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।
संजय जादव ओर श्रुति दास ने एंकरिंग निभाई।
गणेश उत्सव ओर पूजा अर्चना ,गणेश विसर्जन गीता चौधरी द्वारा निभाया गया ।
गिफ्ट आदि का आइडिया ज्योति सतीजा द्वारा किया गया ।
उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं कलाकारों ने आयोजकों को बधाई दी और उत्सव सेलिब्रेशन की निरंतर सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में संगीत, कला और मनोरंजन से जुड़े लोगों का मिलन देखने को मिला तथा पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कलाकारों एवं अतिथियों ने उत्सव सेलिब्रेशन के साथ अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में भी इसी प्रकार के सांस्कृतिक एवं मनोरंजक आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही।