Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने भारत में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘बिग रीड ग्लोबल चैलेंज’ का सातवां संस्करण शुरू किया

Updated on Monday, July 07, 2025 22:46 PM IST

चंडीगढ़ । एक हालिया अध्ययन के मुताबिक, भारतीय हर हफ्ते औसतन 10 घंटे 42 मिनट पढ़ने में बिताते हैं। यानी पढ़ने के समय के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे है। लेकिन इसके बावजूद खासकर स्कूली बच्चों में पढ़ी हुई चीज़ों को समझने और गहराई और इससे जुड़ने की क्षमता में अब भी काफी कमी देखी जा रही है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के प्रबंध निदेशक सुकांत दास ने कहा कि एनसीएफ 2023 ने पढ़ने को एक बुनियादी योग्यता माना है, जो बाकी सभी विषयों की नींव बनती है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस में हमारा मानना है कि पढ़ना न सिर्फ एक ज़रूरी क्षमता है, बल्कि यह बच्चों में जिज्ञासा, सहानुभूति और स्वतंत्र सोच को भी बढ़ावा देता है।
उन्होंने आगे कहा कि ऑक्सफोर्ड बिग रीड चैलेंज न सिर्फ बच्चों की रचनात्मकता का उत्सव है, बल्कि एक जागरूक और विचारशील पीढ़ी को तैयार करने की दिशा में भी अहम कदम है। यह भारत की सबसे बड़ी रीडिंग प्रतियोगिताओं में से एक है, जो बच्चों को किताबों की दुनिया में झांकने, अपने विचारों को खुलकर रखने और अपनी मौलिक सोच के लिए वैश्विक पहचान पाने का अवसर देती है। हमें गर्व है कि इस सातवें संस्करण की मेजबानी भारत कर रहा है। यह पहल यकीनन आने वाले कल के पाठकों और विचारकों को आकार देने में मददगार होगी।
स्कूल के बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने और साक्षरता को मजबूती देने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने इस साल फिर से ऑक्सफोर्ड बिग रीड ग्लोबल चैलेंज की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता का यह सातवां संस्करण है, और इसके तहत देशभर के स्कूलों को आमंत्रित किया गया है कि वे अपने प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी स्तर के छात्रों को इस अंतरराष्ट्रीय रीडिंग कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X