Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

5जी डाउनलोड स्पीड में जियो सबसे तेज़- ऊकला

Updated on Thursday, April 03, 2025 19:18 PM IST

नई दिल्ली | रिलायंस जियो ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए 5जी डाउनलोड स्पीड में एक बार फिर बाजी मार ली है। ऊकला स्पीडटेस्ट इंटेलिजेंस डेटा के मुताबिक रिलायंस जियो की औसत 5जी डाउनलोड स्पीड 258.54 एमबीपीएस दर्ज की गई। वहीं एयरटेल 205.1 एमबीपीएस के साथ दूसरे पायदान पर रही। ऊकला ने यह डेटा जुलाई से दिसंबर 2024 के बीच देश भर से इकट्ठा किया।

5जी के साथ सबसे तेज़ मोबाइल नेटवर्क का तमगा भी रिलायंस जियो ने जीत लिया है। जियो भारत में सबसे तेज़ मोबाइल स्पीड नेटवर्क देने वाला ऑपरेटर बन कर उभरा है। जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 158.63 एमबीपीएस रही। एयरटेल की स्पीड जियो के मुकाबले दो तिहाही यानी करीब 100.67 एमबीपीएस मापी गई। वहीं 21.6 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन आइडिया सबसे पीछे तीसरे पायदान पर खड़ा दिखाई दिया।

258 एमबीपीएस रही जियो की औसत 5जी स्पीड,  एयरटेल 205 एमबीपीएस 5जी स्पीड के साथ दूसरे पायदान पर

इस अवधि के दौरान जियो ने देश भर में सबसे अधिक 5G की उपलब्धता दर्ज की यानी जियो नेटवर्क का विस्तरा सबसे अधिक रहा। स्पीडटेस्ट इंटेलिजेंस डेटा के अनुसार जियो के 73.7% उपयोगकर्ता अधिकांश समय जियो का 5G नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं। यह तादाद किसी भी अन्य ऑपरेटर से अधिक है। मोबाइल कवरेज के मामले में 65.66 के कवरेज स्कोर के साथ, जियो पहले तो 58.17 के स्कोर के साथ एयरटेल दूसरे स्थान पर रहा।

जहां रिलायंस जियो ने सबसे तेज़ मोबाइल नेटवर्क और बेहतर मोबाइल कवरेज, दोनों में पहला स्थान हासिल किया। तो वहीं एयरटेल ने वीडियो स्ट्रीमिंग अनुभव और 5G गेमिंग में बाजी मारी। एयरटेल 65.73 के वीडियो स्ट्रीमिंग स्कोर के साथ सबसे आगे रहा। 5जी गेमिंग में एयरटेल और रिलायंस जियो के बीच मामूली अंतर रहा। ऊकला के मुताबिक एयरटेल का गेम स्कोर 80.17 तो रिलायंस जियो का 76.58 दर्ज किया गया।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X