Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम में बालक मितांश ने अपने साथ अपनी साइकिल का भी मनाया जन्मदिन

Updated on Tuesday, August 02, 2022 12:07 PM IST

गुरुग्राम में अपनी साइकिल का जन्मदिन मनाते हुए आरती करता बालक मितांश।

 

-साइकिल की सजावट करके पूजा, आरती भी की
-आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साइकिल पर तिरंगा भी लगाया

गुरुग्राम। साइकिल की सवारी ने जिंदगी का मतलब समझाया-कई बार गिरकर उठना भी सिखाया, उस खुशी का अंदाजा मत लगाओ-जो मुझे साइकिल चलाने में आया। साइकिल के प्रति कुछ इसी तरह की दीवानगी है बालक मितांश में। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मितांश ने अपनी साइकिल का भी जन्मदिन मनाया। उसकी सजावट की। कलावा भी बांधा और फिर पूजा-अर्चना की।

अशोक विहार फेज-3 निवासी विनय कुमार एवं पूनम सहराय के बेटे मितांश का साइकिल प्रेम इतना गहरा है कि उसने अपनी साइकिल का ही जन्मदिन मनाया। यह साइकिल उसे ठीक एक साल पहले उसके जन्मदिन पर माता-पिता की ओर से गिफ्ट में मिली थी। आज के दौर में जहां बच्चे इंटरनेट की दुनिया से जुड़कर महंगी बाइक और कारों के शौकीन हो रहे हैं, वहीं मितांश ऐसे सब बच्चों से अलग साइकिल का कद्रदान है। स्कूल वाले दिन वह शाम के समय और छुट्टी वाले दिन अलसुबह उठकर वह साइकिल चलाने की इच्छा पूरी करता है।

(MOREPIC1)

 

मितांश के लिए साइकिल सिर्फ घूमने-फिरने का माध्यम नहीं, बल्कि फिटनेस का भी माध्यम है। साइकिलिंग करके मितांश अपने दोस्तों को भी फिटनेस का संदेश देता है। मितांश का मतलब प्रिय मित्र होता है। इसलिए वह अपने नाम के मुताबिक सबसे बहुत अधिक प्यार करता है। साइकिल के प्रति मितांश की इस तरह की सोच को संस्कारों से भी जोड़ा जा सकता है। उसके भीतर एक साइकिल के प्रति इतना भावनात्मक जुड़ाव और रिश्ता है। यही बातें वर्तमान के साथ भविष्य में भी उसके भीतर रिश्तों की नींव को मजबूत करेगी।

आजादी के 75वें साल में देश आजादी का अमृत महोत्सव भी इस साल मना रहा है। इसी अभियान से प्रेरित मितांश ने अपनी साइकिल पर तिरंगा झंडा लगाकर देशभक्ति भी दिखाई है। दूसरों को अपने घरों, वाहनों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरुक करने का भी उसका यह एक तरीका है। मितांश कहते हैं कि हर हाल में हमें अपने देश से प्यार होना चाहिए। देश के प्रति सम्मान होना चाहिए। अपने तिरंगे का हम सबको सम्मान करना है। तिरंगे के नीचे ही हमारा अस्तित्व है। हमें अपनी सोच भी ऊंची रखनी है और अपना झंडा भी ऊंचा रखना है।

बेटे के तिरंगे और साइकिल के प्रति पे्रम को लेकर मितांश की मां श्रीमती पूनम सहराय कहती हैं कि यह सब गुण उसमें गॉड गिफ्टिड हैं। परिवार के प्रति भी वह बहुत गहराई से सोचता है। अभी से ही उसमें परिवार में एकता बनाए रखने की जो सोच है, वह इस उम्र के बच्चों में कम ही दिखाई देती है। बहुत ही गहराई के साथ परिवार के सुख-दुख की समझ उसमें अभी से है। मितांश की उम्र भले ही छोटी हो, लेकिन वह सपने और सोच बड़ी रखता है।

Readers' Comments
Harpreet Singh Aulakh 6/14/2023 2:03:27 PM

Khayap panchayat are powerful

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X