Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

गुरुग्राम: बालूदा गांव से स्वागत की यादों को सहेज ले गए आईएएस सचिन शर्मा

Updated on Sunday, July 03, 2022 19:59 PM IST

-रविवार को बालूदा गांव में आईएएस सचिन शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
-सदा ईमानदारी और जनहित में काम करने का सचिन शर्मा ने किया वायदा

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। हाल ही में आईएएस बने सचिन शर्मा के लिए रविवार का दिन बहुत खास रहा। आईएएस बनने के बाद उनके सम्मान में शायद यह पहला ऐसा समारोह था, जो कि उनके लिए जीवनभर के लिए यादगार बन गया। अपनी कजन सिस्टर के घर बालूदा गांव में पहुंचे सचिन का पूरे गांव ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विशेषकर स्वर्गीय गुरूजी जगदीश प्रसाद के आवास पर परिवार ने उन्हें पलकों पर बिठाया। ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगुवाई की गई। अपने इस स्वागत को सचिन शर्मा यादों के रूप में सहेज कर ले गए।

  (MOREPIC1)

 गुरुग्राम के गांव जहाजगढ़ निवासी सचिन शर्मा पुत्र सुनील दत्त (सेवानिवृत पुलिस अधिकारी) हाल ही में आईएएस बने हैं। पैतृक घर पर तो बधाई देने वालों का अभी तक तांता लगा हुआ था, लेकिन रविवार को उनकी बुआ की बेटी यानी उनकी कजन सिस्टर दृष्टि (बेबी) ने सचिन के साथ खुशियां सांझा करने और उनका अपने आंगन में स्वागत करने के लिए आमंत्रित किया। दृष्टि ने परिवार के मुखिया मदनलाल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा व अपने ससुर पत्रकार महेश शर्मा समेत अपनी सास सरोज देवी, ताई सास तारामणि, सुनीता देवी, राजवती समेत जेठ-जेठानियों सोनू-प्रतिभा, लोकेश-कनिष्का, विकास-मोनिका, आकाश-दीपिका के साथ भरे-पूरे परिवार के साथ दृष्टि ने अपने भाई सचिन शर्मा का स्वागत किया। इस तरह के पल किसी भी परिवार के लिए बहुत भावनात्मक भी होते हैं और यादगार भी। बहन की भाई को बधाई और भाई का बदले में समाज की नि:स्वार्थ भाव से सदा सेवा करने का वचन रक्षाबंधन त्योहार आने से पहले ही स्वागत का यह दिन किसी बड़े पर्व से कम नहीं रहा। समारोह में विशेष रूप से पहुंचे सोहना सिटी एसएचओ उमेश शर्मा और पुलिस अधिकारी राजेश चेची ने भी सचिन शर्मा को आशीर्वाद दिया।

 (MOREPIC2)  

 सचिन शर्मा ने अपने स्वागत से गदगद होकर यहां ग्रामीणों के बीच कहा कि वे सदा जनसेवा को अपना ध्येय मानेंगे। उनकी नजर में कोई छोटा-बड़ा नहीं होगा। बिना किसी दुर्भावना के वे अपने पद पर रहते हुए सर्व समाज के लोगों की मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने बालूदा गांव के युवाओं का आह्वान किया कि वे जीवन में बड़ा सोचें और उसके लिए प्रयत्न करें। मेहनत से ही आईएएस, आईपीएस बनते हैं। सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। सिर्फ और सिर्फ मेहनत का ही यह परिणाम है। किसी भी युवा को उनकी कभी कोई मदद की जरूरत होगी, वे करेंगे। उनके द्वारा आईएएस पास करने से सिर्फ उनके पैतृ़क गांव जहाजगढ़ का ही नाम रोशन नहीं हुआ, बल्कि पूरे रिश्तेदारों, भाईचारा, गांव, ग्रामीणों, जिले और हरियाणा का नाम भी रोशन हुआ है। मेहनत के साथ सभी के आशीर्वाद से उन्होंने सफलता पाई है।

(MOREPIC4)

 इस अवसर पर गांव की तरफ से युवा आनंद यादव ने सचिन शर्मा का शाब्दिक स्वागत किया। इस समारोह में नवनिर्वाचित पार्षद बेदकलां का भी स्वागत किया गया। बेदकलां रिश्ते में सचिन शर्मा की दादी मामी हैं। वे लगातार पांचवी बार पार्षद बनी हैं। समारोह में देवदत्त एडवोकेट, ललित शर्मा, रामकुमार डीसी, दलेर यादव, बेदराम यादव, मलखान यादव, तेजपाल शर्मा, रूपचंद यादव, श्योचंद यादव, सूबे यादव, रोहित खटाना, मनोज यादव, योगेश यादव, जीत राम यादव, विजय नागर, शिशु पाल गौड़, विक्रम शर्मा समेत सेंकड़ों ग्रामीणों ने सचिन शर्मा का स्वागत किया।

(MOREPIC3)

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X