Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अभय चौटाला हरियाणा में करेंगे ‘‘परिवर्तन यात्रा आपके द्वार’’

Updated on Saturday, February 11, 2023 19:25 PM IST

चंडीगढ़। निकट भविष्य में होने वाले चुनावों से पहले इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भी हरियाणा में पैदल यात्रा का ऐलान कर दिया है। इस यात्रा को ‘परिवर्तन यात्रा आपके द्वार’ का नाम दिया गया है। शनिवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि यह यात्रा 24 फरवरी को पुन्हाना हल्के के गांव सिंगार से शुरू होगी। यहां प्रदेश में सबसे ज्यादा स्वतंत्रता सेनानी हुए हैं।
(SUBHEAD)
यात्रा स्वर्गीय जननायक देवी लाल की जयंती पर 25 सितंबर को कुरूक्षेत्र में संपन्न होगी। अभय ने कहा कि सिंगार गांव में भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध के बाद आकर स्नान किया था और इसी वजह से इस गांव को सिंगार कहा जाता है।
उन्होंने बताया कि यात्रा चरणों में नहीं बल्कि लगातार चलेगी। रोजाना 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा औसतन तीन दिन रहेगी। पदयात्रा के दौरान रात्रि ठहराव उन लोगों के घरों में होगा जिनके घर कभी जननायक देवी लाल रुके थे।
इस यात्रा के दौरान भाजपा गठबंधन सरकार की बेकायदगियों, जिसमें इनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर, हम लोगों के बीच जाएंगे और प्रदेश की मौजूदा 8 सालों व कांग्रेस के 10 सालों के बारे में लोगों को बताएंगे और चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबध्ंान सरकार के कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश में बेहिसाब कर्ज बढ़ा और बड़े-बड़े घोटाले हुए।
अभय सिंह चौटाला ने कहा हम लोगों को बताएंगे 8 साल में कितनी घोषणाएं की, कितना प्रचार किया और उसका क्या फायदा हरियाणा को हुआ। आज हरियाणा में बेरोजगारी 37.4 प्रतिशत है। केंद्र सरकार की एक एजेंसी ने कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट जारी की है। एजेंसी ने कहा अगर कानून व्यवस्था के मामले में सबसे अधिक खराब हालत किसी राज्य की है तो वो हरियाणा है। अगर कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होगी तो प्रदेश में कोई इन्वेस्टमेंट नही करेगा फिर भी रोज झूठ बोला जाता है कि इन्वेस्टमेंट बढ़ा है।
 
Readers' Comments
Harpreet Singh Aulakh 6/14/2023 6:11:50 PM

Rishvat khadihai hun roandaki faida

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X