Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अमृत महोत्सव:पत्रकारिता युग मे आती क्रांति

Updated on Wednesday, September 14, 2022 15:03 PM IST


चंडीगढ़| अमृत महोत्सव:पत्रकारिता युग मे आती क्रांति विषय पर 18 सितंबर को अम्बाला किंगफिशर पर्यटन स्थल पर होने का रही एम डब्ल्यु बी की संगोष्ठी  में गृह मंत्री श्री अनिल विज मुख्यातिथि होंगे।इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में अध्यक्षता दैनिक ट्रिब्यून के संपादक नरेश कौशल, विशिष्ठ अतिथि दैनिक उत्तम हिंदु के प्रधान संपादक श्री इरिविन खन्ना,मुख्य वक्ता-प्रसार भारती के सलाहकार श्री ज्ञानेन्द्र भरतरिया होंगे।यह जानकारी मीडिया वेलबिंग एसोशिएशन के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी व महासचिव सुरेन्द्र मेहता ने दी।धरणी व मेहता ने बतायॉ की 18 सितंबर के कार्यक्रम में मुख्यातिथि हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ पत्रकारिता जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां भी आ रही है।

(SUBHEAD)
उन्होंने बताया कि मीडिया वेलबिंग एसोशिएशन हरियाणा के द्वारा हरियाणा में पत्रकारों के लिए 10-10 लाख रुपये के दुर्घटना,मृत्यु बीमा योजना के तहत यूनियन से जुड़े पत्रकारों के बीमे करवाए जा रहे है।इस क्रम में पहली सूची में शामिल पत्रकारों को इंड्यूजल बीमा पॉलिसी व बीमा कम्पनी की तरफ से जारी स्मार्ट कार्ड 18 सितंबर को अम्बाला कैंट किंगफिशर(हरियाणा टूरिज्म) में यह योजना हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा प्रदान की जाएगी।

चंद्र शेखर धरणी व सुरेन्द्र मेहता ने बताया कि संस्था के द्वारा पत्रकारों के बीमा के लिए किसी भी पत्रकार से एक पैसा नही लिया जा रहा।यह खरचा संस्था वहन कर रही है।उन्होंने कहा कि भविष्य में संस्था पत्रकारों के लिए बीमा निशुल्क बीमा करवाना जारी रखेगी।इस कार्यक्रम के सयोंजक तरुण कपूर व अनिल दत्ता होंगे।एम डब्ल्यु बी का एक प्रतिनिधि मंडल श्री अनिल विज से मिला व उनसे 18 सितंबर के कार्यक्रम की चर्चा की।

चन्द्र शेखर धरणी ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल व उनके एडिशनल प्रिंसिपल सेक्टरी डॉक्टर अमित अग्रवाल का मीडिया के प्रति मित्रता व सौहार्द पूर्ण वातावरण रहा है। डॉक्टर अमित अग्रवाल जो हरियाणा लोक संपर्क के डायरेक्टर जरनल भी हैं द्वारा मीडिया के हित के लिए सरकार से कई योजनाएं कार्यान्वित करवा रहे हैं। उन्हें पिछले दिनों एक ज्ञापन दे मांग की गई है कि मीडिया वेलबिंग एसोशिएशन के लिए पंचकुला हरियाणा में प्रेस भवन बनाने के लिए कम से कम एक कैनाल का प्लाट सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाने की पहल करें।

हरियाणा के पत्रकारों के पास चंडीगढ़ प्रेस क्लब की तर्ज पर अपनी कोई जगह नही है।मीडिया वेलबिंग एसोशिएशन के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी द्वारा दिये इस ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा प्रेस एकरा डिशन व प्रेस रिलेशन कमेटियों का गठन सरकार जल्दी करे व एम डब्ल्यु बी के दो-दो सदस्य इसमे शामिल करें।विभिन्न जिलों में पत्रकारों के लिए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के अंदर 5% कोटा सरकारी आवासीय सुविधाओं में आरक्षित किया जाए। हरियाणा में कार्यरत पत्रकारों के बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, टेक्निकल एजुकेशन, मेडिकल एजुकेशन व अन्य संस्थानों में 5% कोटा आरक्षित किया जाए।हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन के माध्यम से होने वाली भर्तियों में पत्रकारों के बच्चों के लिए 5% कोटा आरक्षित किया जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा के अंदर सभी सरकारी अस्पतालों के अंदर पत्रकारों को तथा उनके परिवारों को मेडिकल सुविधा व सभी टेस्ट फ्री हो या करवाई जाए तथा इसके लिए पत्रकारों का इनके परिवारों के पहचान पत्र भी जारी किए जाएं।हरियाणा में 60 वर्ष से अधिक पत्रकारों की पेंशन बड़ा कर 25 हजार रुपये प्रति माह की जाए।जिला मुख्यालयों में कार्यरत पत्रकारों को भी राजधानी के पत्रकारों की तर्ज पर सस्ते दाम पर आवासीय सुविधा दी जाए।-डिजिटल(वेब) पॉलिसी अध्यन कर के क्राईटेरिया में आने वाले वेब पोर्टल्स के पत्रकारों को एकरा डिशन के नियमों में विशेष छूट दी जाए।जो डिजिटल वेब पोर्टल हरियाणा में अच्छी पकड़ रखते हैं,उनका मुख्यालय कहीं भी हो के पत्रकारों को प्रिंट मीडिया की तर्ज पर एकरा डिशन का प्रावधान किया जाए।-पत्रकारों की पेंशन योजना में छूट देते हुए यह आयु अवधि 60 साल से कम कर 56 वर्ष की जाए।प्रांतीय स्तर पर जब जैसे विधायकों,एडवोकेट्स व अन्य वर्गों के लिए आवासीय कालोनियां/फ्लैट्स बनाये जाते है।वेसे ही हरियाणा में चंडीगढ़ कवर कर पत्रकारों के लिए व्यवस्था की जाए।समाज का चौथा स्तम्भ मीडिया को अन्य तीन स्तम्भो की तरह सभी टोल पर फ्री आवागमन की सुविधा हो।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X