Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

किसी भी उम्र में हो सकती है दांतों की बीमारियां:चक्रवर्ती

Updated on Monday, April 17, 2023 19:25 PM IST



पंचकूला। दांत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है और दांतों की बीमारी किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकती है। उक्त विचार  प्रयोग फाउंडेशन द्वारा निकटवर्ती गाँव मनकटबरा में आयोजित दन्त जांच शिविर के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्राइवेट डेंटल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के प्रतिनिधि डॉक्टर सैकट चक्रवर्ती ने व्यक्त किये। उन्होंने तंबाकू के सेवन से होने वाली दांतो की बीमारियों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि हम दांतों से जितना काम करते हैं, उतनी उनकी देखभाल नहीं करते हैं।
(SUBHEAD)
विशेष रूप से पहुंचे गांव के सरपंच दविंदर वालिया ने डॉक्टर हिमांशु, आयुषी, तान्या चोपड़ा, रजत कपूर, जिया व डॉक्टर तेजस्वी तथा गाँव की सर्वाधिक पढ़ी लिखी लडक़ी रेखा की प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
भाजपा जिला सचिव राम रतन शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य लाल चंद, शक्ति केंद्र प्रमुख फक़ीर चंद, सह शक्ति केंद्र प्रमुख निरंजन सिंह, बीएल टू सोहन लाल, पन्ना प्रमुख रामपाल, आयुष विभाग हरियाणा के योगा ट्रेनर अरुण शर्मा के प्रयासों से मानकटबरा व रूडक़ी के 147 लोगो की कैप के दौरान जांच की गई। पंचकूला की समाज सेविका नीरू अग्रवाल की तरफ से सभी लोगो को मुफ्त ब्रश व पेस्ट वितरित किये गए।
(MOREPIC1) 
इस अवसर बोलते हुए प्रयोग फाउंडेशन के सलाहकार अमित बंसल ने बताया कि प्रोजेक्ट स्माईल के तहत अब तक करीब नौ हजार लोगों के दांतों की जांच की जा चुकी है। निकट भविष्य में रायपुररानी व बरवाला ब्लाक के अन्य गावों में भी इस प्रकार के शिविर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर पर प्रयोग फाउंडेशन की तरफ से महिला विंग की अध्यक्ष सीमा गुप्ता, नवनीत शर्मा के अलावा गांव के प्रतिनिधि हरिचंद, मुख्तयार सिंह, ओम प्रकाश, चमन लाल, प्रदीप वालिया समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

शिविर में कई लोगों ने छोड़ा गुटखा व तंबाकू
मानकटबरा में आयोजित कैंप की खास बात यह रही कि इसमें जहां कई लोगों की जांच की गई वहीं डाक्टरों द्वारा प्रेरित किए जाने पर गांव टिब्बी के जसवीर सिंह, गांव अमराला व मानकटबरा से आए एक बुजुर्गों ने अपनी जेब से गुटखा व तंबाकू बाहर गिराकर भविष्य में इस प्रकार के नशों को त्यागने का प्रण लिया।  
 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X