Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम में गुरू पूर्णिमा पर गुरूजी के दर्श-दीदार कर संगत हुई निहाल

Updated on Wednesday, July 13, 2022 22:16 PM IST

-नाम चर्चा घर में गुरूजी के लाइव दर्शनों को दोपहर से ही पहुंचने लगी थी संगत
-नाम चर्चा घर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, लडिय़ों से सजाया गया
-गुरू पूर्णिमा की साध-संगत ने गुरूजी को नारा लगाकर दी बधाई
-आई लव एमएसजी लिखकर किया गुरू के प्रति प्रेम का इजहार
-रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर पहुंची थी बहनें, बच्चे
-भाईयों ने धोती-कुर्ता के साथ गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी


संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं के लिए इस बार का गुरू पूर्णिमा दिवस पहले के गुरू पूर्णिमा दिवसों से कहीं अधिक जोश भरा रहा। संगत के लिए यह दिन किसी बड़े पर्व से कम नहीं था। अपने गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के दर्शनों के लिए साध-संगत दोपहर से ही साउथ सिटी-2 स्थित नाम चर्चा घर में पहुंचनी शुरू हो गई थी। देखते ही देखते नाम चर्चा घर में भाईयों, बहनों और बच्चों की अच्छी-खासी संख्या हो गई। यहां प्रबंधकों ने साध-संगत के लिए बेहतरीन प्रबंध भी किए थे।

(MOREPIC3) 


गुरू पूर्णिमा के अवसर पर नाम चर्चा घर को रंग-बिरंगी लडिय़ों और रंग-बिरंगे गुब्बारों, बेल, रंग-बिरंगी पत्तियों से सजाया गया था। गुरूजी के दर्शनों को पहुंची साध संगत में बहनों व छोटी बेटियों ने अपने सिर रंग-बिरंगे हेयर बैंड भी लगा रखे थे। संगत के लिए यह आयोजन किसी बड़े सत्संग से भी कम नहीं थी। गेट में प्रवेश करते ही बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, ताकि संगत आराम से और भव्यता से गुरूजी के दर्श-दीदार कर सके।

(MOREPIC1)

इसी बड़ी स्क्रीन के सामने ही चार बड़े-बड़े केक भी रखे गए थे, जिन्हें गुरू पूर्णिमा के अवसर पर काटकर संगत में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। केक की टेबल को भी गुलाब व गेंदे के फूलों से सजाया गया था। पूरी संगत गुरू जी के साथ डिजिटल रूप से बिताए गए इन पलों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने को आतुर थी। साथ ही संगत गुरू जी के यू-ट्यूब चैनल को उनके मंच पर आते ही लाइक करने को लालायित थी।

(MOREPIC2)


इन सबके बीच सेवादारों द्वारा पानी, ट्रैफिक आदि की सेवा भी बड़े अनुशासनिक तरीके से की जा रही थी। बच्चों में भी यहां गजब की सेवा भावना दिखी। शाम 7 बजे तक संगत की खूब भीड़ हो गई। स्क्रीन पर पहले गुरूजी के वीडियो भजन चलाए गए तो संगत झूम उठी। पूरी संगत पूरे जोश और जुनून में मस्त होकर नाचती रही। इसके बाद ढोल की थाप पर बोलियां लगाकर भी संगत ने खूब डांस किया। इसके बाद जब गुरूजी के स्क्रीन पर दर्श-दीदार हुए तो गुरुग्राम की साध-संगत का वैरागय के साथ खुशी का कोई ठिकाना ना रहा। संगत ने गुरूजी के जी भरकर दर्श-दीदार किए। संगत के भी सदस्यों ने गुब्बारे लहराकर गुरूजी का स्वागत किया। बीच-बीच में संगत नृत्य भी करती नजर आई।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X