Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

रोहतक: तैमूरपुर गांव की गलियों में तिरंगा यात्रा, गूंजे वंदे मातरम-भारत माता के जयकारे...

Updated on Sunday, August 14, 2022 20:35 PM IST


रोहतक के खंड कलानौर के गांव तैमूरपुर में तिरंगा यात्रा निकालते ग्रामीण।

-तैमूरपुर (जेठपुर) गांव में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
-बच्चों, बड़ों, महिलाओं ने लहराया तिरंगा और किया सेल्यूट

संजय कुमार मेहरा
रोहतक। जिले के गांव तैमूरपुर (जेठपुर) में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्यता से तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़े-बड़े राष्ट्रीय ध्वज लेकर बच्चे, बड़े और महिलाएं इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व गांव के सरपंच विनोद कुमार मेहरा ने किया।


गांव की गलियों में भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए ग्रामीणों ने तिरंगे लहराकर आजादी के अमृत महोत्सव का अहसास किया। यात्रा में शामिल ग्रामीणों का जोश, जुनून और जज्बा गजब का था। बच्चों का उत्साह तो और भी अधिक था। तिरंगे का सदा सम्मान करने के लिए प्रेरित करते हुए सरपंच विनोद कुमार मेहरा ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे हम कर रहे हैं। यह समय देश की एकता, अखंडता को और अधिक मजबूत करने का है। इसमें कोई दोराय नहीं कि आज भारत दुनिया के देशों के साथ मजबूत स्थित में खड़ा है।

 

(MOREPIC1)  


महेंद्र कपूर द्वारा वर्ष 1970 में बनीं फिल्म पूरब और पश्चिम में गाये गये गीत-...जब जीरो दिया मेरे भारत ने...दुनिया को तब गिनती आयी, तारों की भाषा भारत ने...दुनिया को पहले सिखलायी, देता ना दशमलव भारत तो...यूं चांद पे जाना मुश्किल था, धरती और चांद की दूरी का...अंदाजा लगाना मुश्किल था, सभ्यता जहां पहले आई...पहले जन्मीं है जहां पर कला, अपना भारत वो भारत है...जिसके पीछे संसार चला...। यह सिर्फ एक गीत के बोल नहीं है, बल्कि इस गीत में उस समय से ही भारत की शक्ति का वर्णन है। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए हम सबको काम करना है। आगे बढऩे, मजबूत होने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। हम किसी को अगर कुछ देना चाहते हैं तो वंचितों को शिक्षा देने में मदद करें। देश, समाज की मजबूती अपने आप हो जाएगी।

 (MOREPIC2)

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X