Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जींद जिला में सड़क हादसे में गुरुग्राम की डॉक्टर समेत तीन की मौत

Updated on Saturday, September 10, 2022 19:56 PM IST

-दो गाडिय़ों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में गाडिय़ों के परखच्चे उड़े
-गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में कार्यरत थीं डा. शिवानी गुप्ता
-डा. शिवानी के पति डा. अरविंद जिंदल भी नागरिक अस्पताल में हैं कार्यरत
-हादसे में जिंदल दंपति का पुत्र अमित जिंदल बुरी तरह से घायल हुआ
-गुरुग्राम में प्रबंधन विकास संस्थान (एमडीआई) का छात्र है अमित जिंदल

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। कुछ दिन पहले ही शुरू हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-37डी (नारनौल से अंबाला) पर शनिवार को भयंकर हादसा हो गया। दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई और दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के समय वहां से गुजर रही हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने पुलिस को दी। हादसे में गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल की डा. शिवानी गुप्ता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में डा. शिवानी का बेटा अमित जिंदल बुरी तरह से घायल हो गया।

(MOREPIC1)  

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में कार्यरत डा. शिवानी गुप्ता के पटियाला में रह रहे ससुर का निधन हो गया था। उनके पति अरविंद जिंदल पहले से ही पटियाला में थे। डा. शिवानी शनिवार को अपने ससुर के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए अपने बेटे अमित जिंदल के साथ पटियाला के लिए जा रहीं थीं। नारनौल-अम्बाला नेशनल हाईवे संख्या-52डी से वे जा रहे थे। गांव जामनी के पास टोल प्लाजा पर जब वे पहुंचे तो दो उनकी कार आई-20 के साथ एक अन्य गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में डा. शिवानी गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा अमित जिंदल बुरी तरह से घायल हो गया।

(MOREPIC2)

हादसे में राजस्थान नंबर की एक बलेनो कार में सवार गांव टोल सही जिला झुंझनू निवासी विजय व अंबाला निवासी उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर डीएसपी रवि खुंडिया, पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टोल प्लाजा पर तैनात एम्बुलेंस में उन्हें नागरिक अस्पताल असंध ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय व उसके दोस्त को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल डा. शिवानी के बेटे अमित जिंदल को करनाल में रेफर कर दिया गया। मृतक डा. शिवानी गुप्ता के शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया।

(MOREPIC3) 

रिपेयरिंग के चलते वनवे किया गया था यह हाईवे
बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे-152डी पर रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण से गांव जामनी के निकट लगभग दो किलोमीटर के क्षेत्र को वन-वे किया गया था। दोनों तरफ की गाडिय़ां एक ही रास्ते से गुजर रही थी। गाडिय़ों के हाइवे पर तेज रफ्तार होने के कारण आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाइवे को वन-वे किया गया था। जिसके चलते दोनों गाडिय़ों की भिडं़त हो गई। हादसे में तीन की मौत हो गई।

 

गुरुग्राम नागरिक अस्पताल में भी माहौल गमगीन

इस घटना की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम नागरिक अस्पताल में भी माहौल गमगीन हो गया। अस्पताल के स्टाफ ने डा. शिवानी के असमय निधन पर गहरा शौक व्यक्त करते हुए डा. अरविंद जिंदल को इस दुख को सहने और उनके बेटे अमित जिंदल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

Readers' Comments
J P Singla 6/14/2023 4:06:08 PM

Our police is in no way less than the police of any other developed country. But moves according to its will.In this case deserves all appreciation.

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X