पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी योग के प्रति जागरूक होने लगे हैं। आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में आज योग प्रोटोकॉल शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक तीन वर्ष के छोटे बच्चे से लेकर 70 वर्षीय बुजुर्गों ने भी भाग लिया।
(SUBHEAD)
योग सहायक अरूण शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देश पर इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 50 दिन पहले प्रोटोकॉल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों को न केवल योग की विभिन्न विधाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है बल्कि उन्हें इस बात के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है कि वह योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
(MOREPIC1)
इस अवसर पर ग्रामीणों को तनाव मुक्त जीवन यापन के लिए अनुलोम विलोम, प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, मधुमेह से छुटकारा पाने के लिए मंडूक आसन, शशांक आसान व कपालभाति प्राणायाम के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि आज के शिविर में निरंजन सिंह, फकीर चंद, सोहन सिंह, लाल सिंह, मुख्त्यार सिंह, अरूण वालिया, अशोक वालिया,मनदीप,नरेंद्र, कृष्ण, अशोक शर्मा समेत मानकटबरा व रूडक़ी के कई ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि आगामी 21 जून को मानकटबरा की व्यायामशाला में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।