रिसर्च सैन्टर का खर्च बोर्ड देगा
सरस्वती नदी पर शोध के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चेयर के अंतर्गत स्थापित केन्द्र के लिए खर्च बोर्ड वहन करेगा। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि क्योंकि शोध सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के तहत किए जाने हैं। इसलिए इस पर होने वाले खर्च को भी बोर्ड ही वहन करे और बोर्ड द्वारा जारी राशि के खर्च की ऑडिट रिपोर्ट निर्धारित समय पर चेयर द्वारा बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की जाए। इसके लिए उन्होने चेयर के लिए सालाना 20 लाख रुपये और शोध कार्यों (पानी की टेस्टिंग और कार्बन डेटिंग आदि) के लिए निर्धारित करने को कहा।