Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा की राजनीति को नया मोड़ देगी जींद की किसान महापंचायत-गुप्ता

Updated on Tuesday, March 30, 2021 15:09 PM IST

 
जींद।  आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि आगामी चार अप्रैल को जींद के हुडा मैदान में होने वाली किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी। यह महापंचायत हरियाणा की राजनीति को नया मोड़ देने का काम करेगी। इस महापंचायत में 50 हजार से अधिक किसान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल को सुनने के लिए पहुंचेंगे। 
जींद में पत्रकारों से बातचीत में सुशील गुप्ता ने कहा कि किसानों के आग्रह पर होने वाली इस महापंचायत को लेकर प्रदेशभर के किसानों में भारी उत्साह है और महापंचायत में अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर किसानों के साथ मिलकर आप नेताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
(SUBHEAD)
उन्होंने बताया कि चार अप्रैल की किसान महापंचायत को सीएम अरविद केजरीवाल के अलावा पंजाब के लोकप्रिय नेता भगवंत मान, वरिष्ठ नेता गोपाल राय के अलावा हरियाणा पृष्ठभूमि से जुड़े दिल्ली के अनेक वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे।
सुशील गुप्ता ने कहा कि पूरे देश में केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए काले कृषि कानूनों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। किसान लगातार चार महीनों से अधिक समय से टिकरी, सिंघु, गाजीपुर तथा अन्य बॉर्डरों पर अपनीं मांगो को लेकर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार संसद से सड़क तक किसानों की आवाज उठाती आ रही है। इसी का नतीजा है कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता आज जनता से मुंह छिपाते फिर रहे हैं।
(MOREPIC1)
सुशील गुप्ता ने कहा कि इस किसान आंदोलन में अब तक 400 से भी ज्यादा किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। परंतु यह सरकार इतनी असंवेदनशील हो हो चुकी है कि उसे उनकी शहादत से भी कोई फर्क नहीं पड़ा और वह अपना हठ छोडऩे को तैयार नहीं है। 
गुप्ता ने कहा कि पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता हरियाणा में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। गांव-गांव जाकर लोगों को महापंचायत में शामिल होने का न्यौता दिया जा रहा है। महापंचायत को लेकर हरियाणा वासियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इससे पूर्व उन्होने छोटू राम विचार मंच के पदाधिकारियों से भी बैठक की जिसमें विचार मंच के नेताओं ने इस किसान पंचायत में सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर उनके साथ रणधीर रेढू ,सौरभ झा, जिला प्रधान राजकुमार पहल समेत कई किसान नेता भी मौजूद थे।
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X