Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

किसानों ने टोल पर शहीदी दिवस मना किया भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को याद

Updated on Tuesday, March 23, 2021 17:48 PM IST

 
जींद, 23 मार्च। किसानों द्वारा मंगलवार को शहीदी दिवस बद्दोवाल टोल प्लाजा पर मनाया गया। जिसमें महिलाएं पीली चुन्नी ओढ़ कर व पुरूष पीली पगड़ी बांध कर धरने में पहुंचे और एक एक सभी भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुती धरने में दी गई। किसान नेता होशियार सिंह ने कहा कि आज हमारे वीर शहीदों ने हमारे देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। आज भी जब भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव का नाम आता है कि देश के हर व्यक्ति में नई जान आ जाती है और यह सब उनके विचारों की शकित है।
(SUBHEAD)
होशियार सिंंह ने कहा कि देश के हर युवा को हमारे वीर शहीदों के जीवन से प्रेरित होकर देश की एकता, अखंडता के लिए प्रयास करने चाहिए। वहीं इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने भी शहीदी दिवस पर बद्दोवाल टोल पर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। किसान आंदोलन पर बोलते हुए सुनैना ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उचाना के विधायक को आइना दिखा दिया है। उन्होंने दुष्यंत सिंह चौटाला पर हमला करते हुए कहा कि जन नायक देवीलाल के नाम वोट मांगने वाले दुष्यंत सिंह चौटाला आज उस भाईचारे को समाप्त करना चाहते हैं।
जिसके लिए देवीलाल जैसी शख्सीयत को आज भी जाना जाता है। सुनैना ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों ने ये ऐलान देश में किया हुआ है कि जब तक किसानों का आंदोलन जारी रहता है तब तक कोई कार्यक्रम जेजेपी व बीजेपी के नेता ना करें लेकिन उचाना के विधायक अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करवा कर क्षेत्र के भाईचारे को समाप्त करना चाहते हैं। जिसका एक उदाहरण सोमवार को भी उचाना में देखने को मिला। इस मौके पर कुछ युवाओं ने अपने खून से प्रधानमंत्री के नाम चिट्टी भी लिखी गई। जिसमें मांग की गई कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द किया जाए और एमएसपी पर कानून बनाया जाए।
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X